Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2189467
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, जानें किसे और कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, जानें किसे और कहां से मिला टिकट

Congress Candidates 13th List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस अब तक टोटल 235 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.  इससे पहले 232 कैंडिडेट्स घोषित किए थे.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, जानें किसे और कहां से मिला टिकट

Congress Candidates 13th List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने गुजरात के तीन सीटों पर उम्मीदवरों के नाम की घोषणा की है. पार्टी ने गुजरात के तीन लोकसभा सीट सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और वडोदरा के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं.

कांग्रेस की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक सुरेंद्रनगर संसदीय सीट से पार्टी ने रित्विक भाई मकवाना और जूनागढ़ लोक सभा सीट से हीरा भाई जोटवा को मैदान में उतारा है. इसके अलावा वडोदरा सीट से जसपाल सिंह पोधियार पर पार्टी ने भरोसा जताया है.

कांग्रेस अब तक टोटल 235 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.  इससे पहले कांग्रेस ने 12 अलग-अलग लिस्टों में 232 कैंडिडेट्स घोषित किए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी. पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा, जबकि नतीजे चार जून को आएगी.

वहीं, कांग्रेस 5 अप्रैल को आम चुनाव के लिए मेनीफेस्टो जारी करेगी. यह पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित रहेगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस हेडक्वार्टर में इसे जारी करेंगे. इसके अगले दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं करेंगी, जिनमें पार्टी के टॉप लीडर हिस्सा लेंगे.

कांग्रेस ने झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए अब तक तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा संसदीय सीट से सुखदेव भगत और हजारीबाग सीट जे. पी पटेल को  प्रत्याशी बनाय़ा है. कांग्रेस झारखंड में  18 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बाकी बचे सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा कर सकती है.    

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news