Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754720
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCorona: 24 घंटो में आए 85,362 नए मरीज़, 1089 लोगों की गई जान, अब तक 93,379 की मौत

Corona: 24 घंटो में आए 85,362 नए मरीज़, 1089 लोगों की गई जान, अब तक 93,379 की मौत

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 85,362 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 59,03,933 पहुंच गई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से फैलता जा रहा है. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के पिछले 24 घंटो में 85 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 59 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो 24 घंटों में 1089 लोगों की मौत हुई है.

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 85,362 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 59,03,933 पहुंच गई है. जिनमें से 48,49,585 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 9,60,969 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 93,379 पहुंच गई है.

इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में 7 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 25 सितंबर तक मुल्कभर में 7,02,69,975 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 13,41,535 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news