Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1731145

Delhi News: दिल्ली में एक और चाकू से हमले का मामला; पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Delhi News: दिल्ली में एक और मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स दूसरे शख्स पर चाकू से हमला करता दिख रहा है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Delhi News: दिल्ली में एक और चाकू से हमले का मामला; पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Delhi News: एक 20 साल के शख्स की नॉर्थईस्ट दिल्ली में चाकू घोपकर हत्या कर दी गई. ये मामला गुरूवार शाम का है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शख्स के कई जगह पर चोट आई है और उसे गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे एम्स में रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने क्या कहा?

एडिशनल डीसीपी संध्या स्वामी के अनुसार नन्द नगरी इलाके की पुलिस को करीब रात गुरूवार रात 10:40 मिनट पर एक कॉल प्राप्त हुई. फोन करने वाले शख्स का कहना था कि उसके भाई पर चाकू से हमला किया गया है, और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कासिम नाम का शख्स जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है, और आरोपी उसपर चाकू से हला कर रहा है. आरोपी की पहचान शोएब के तौर पर हुई है जो 22 साल का है. हादसे के दौरान कोई उस शख्स को रोकने की कोशिश नहीं करता है. जब आरोपी वहां से भाग जाता है तो एक औरत पीड़ित के पास पहुंचती है और मदद के लिए चिल्लाती है. इस दौरान वह अपने शरीर पर पड़े एक कपड़े से पीड़ित का खून भी रोकने को कोशिश करती है.

Add Zee News as a Preferred Source

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित के उल्टे हाथ और दोनों पैरों पर घाव हैं. इसके साथ उसके चेहरे पर भी घाव है. गंभीर तौर पर घायल होने के कारण सही तरह बोल भी नहीं पा रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस का मानना है कि ये मसला पुरानी दुश्मनी का है. कासिम और शोएब के बीच 2 साल पहले विवाद हुआ था. उस दौरान कासिम ने शोएब के मुंह पर मुक्का मारा था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news