Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam748810
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबेटी का चल रहा था अफेयर, गुस्साए वालिद ने कुल्हाड़ी से कर दिया कत्ल

बेटी का चल रहा था अफेयर, गुस्साए वालिद ने कुल्हाड़ी से कर दिया कत्ल

आज जब उसने बेटी को सामने रहने वाले शख्स के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया. इसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर सीधे प्रेमी के घर जा पहुंचा और पहले बेटी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए,

फाइल फोटो
फाइल फोटो

अवनीश श्रीवास्तव/कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके में एक वालिद (पिता) ने अपनी ही बेटी का कत्ल कर दिया. वारदात गजनेर थाना इलाके के खनपना गांव की है. बताया जा रहा है कि मंगल की रात से मुल्ज़िम शिवनाथ की बेटी गायब थी, जिसकी तलाश की जा रही थी.

आज जब उसने बेटी को सामने रहने वाले शख्स के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया. इसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर सीधे प्रेमी के घर जा पहुंचा और पहले बेटी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिर प्रेमी पर भी कई वार किए, जिससे वह शदीद तौर पर ज़ख्मी हो गया. उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. कानपुर देहात पुलिस सुप्रिटेंडेंट केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news