Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2565150
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंZiaur Rahman Barq कर रहे थे बिजली चोरी, दर्ज हुई FIR

Ziaur Rahman Barq कर रहे थे बिजली चोरी, दर्ज हुई FIR

FIR against Ziaur Rahman Barq: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आज सुबह बिजली विभाग ने उनके घर पर रेड डाली थी. पूरी खबर पढें.

Ziaur Rahman Barq कर रहे थे बिजली चोरी, दर्ज हुई FIR

FIR against Ziaur Rahman Barq: समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. उन पर बिजली चोरी का इल्जाम लगाया गया है. आज सुबह ही बिजली विभाग उनके घर पर जांच करने पहुंचा था. जिसमें पाया गया है कि उनके घर पर बिजली की चोरी की जा रही थी. जिसके बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

जिया उर रहमान के घर बिजली चोरी

बता दें, राज्य बिजली विभाग की एक टीम ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंगलवार को संभल में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण सांसद के घर पर बिजली के उपयोग में संभावित अनियमितताओं की जांच का हिस्सा था. आरोप है कि जिया के घर पर 4 किलोवाट का कनेक्शन है और लोड 16 किलोवाट का है.

मीटर से की गई थी छेड़छाड़

विभाग ने बताया कि सांसद के खिलाफ बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 (बिजली की चोरी या बिजली का अनधिकृत उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है. बिजली विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

जिया उर रहमान के घर पर दो कनेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर पर दो कनेक्शन थे. एक उनके नाम पर और दूसरा उनके दादा जी के नाम पर है. उनके जरिए चार किलोवॉट का कनेक्शन लिया गया था और लोड 16 किलोवाट का था. अब इस मसले में अधिकारी सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news