Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2171962
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंGuwahati News: ISIS में शामिल होने जा रहा था ओखला का रहने वाला छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Guwahati News: ISIS में शामिल होने जा रहा था ओखला का रहने वाला छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Guwahati News: गुवाहाटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह छात्र आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा था.

Guwahati News: ISIS में शामिल होने जा रहा था ओखला का रहने वाला छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Guwahati News: असम पुलिस ने आईआईटी-गुवाहाटी के एक छात्र को हिरासत में लिया है जो कथित तौर पर आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) में शामिल होने जा रहा था. पुलिस ने बताया कि छात्र को गुवाहाटी के पास हाजो से पकड़ा गया. इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है. पुलिस ने कहा कि छात्र ने आईएसआईएस के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा की थी और समूह में शामिल होने के लिए सफर कर रहा था.

इससे पहले हो चुकी हैं दो गिरफ्तारी

यह गिरफ्तारी आईएसआईएस इंडिया के लीडर हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को बांग्लादेश से पार करने के बाद धुबरी जिले में गिरफ्तार किए जाने के चार दिन बाद हुई है.  पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा आईआईटी छात्र आईएसआईएस के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा कर रहा है - उक्त छात्र को यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.''

ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. छात्र ने ईमेल भेजा था कि वह आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने कहा, "एक ईमेल मिलने बाद, हमने इसकी पुष्टि की और जांच शुरू दी"

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली के ओखला से रखता है ताल्लुक

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके ठिकाने के बारे में जानने के लिए आईआईटी-गुवाहाटी अधिकारियों से संपर्क किया था. छात्र दोपहर से लापता था और उसका मोबाइल फोन भी बंद था. यह छात्र दिल्ली के ओखला का रहने वाला है. आईआईटी गुवाहाटी में वह चौथे साल में है.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे गुवाहाटी से 30 किलोमीटर दूर हाजो से पकड़ लिया. पाठक ने कहा, "प्रारंभिक पूछताछ के बाद, उसे एसटीएफ कार्यालय लाया गया है. हम ईमेल के मकसद की पुष्टि कर रहे हैं." चेकिंग के दौरान पुलिस को छात्र के कमरे में से काला झंडा मिला है. जो आईएसआईएस जैसा था.

पाठक ने कहा,"हम जब्त किए गए सामान की जांच कर रहे हैं, अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हम ईमेल भेजने के इरादे की जांच कर रहे हैं. छात्र ने कुछ विवरण दिए हैं, लेकिन हम अभी और कुछ नहीं बता सकते."

TAGS

Trending news