आतंकियों की सारी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने डिकोड कर दिया. इसके बाद अब आतंकी नए तरीके अपनाते हुए साजिश को अंजाम दे रहे हैं. हाल की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.
कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनपर आतंकियों का सहयोग करने का आरोप लगा है. बता दें कि यह एक्शन सोपोर में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा मिलने और शोपियां में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने के बाद की गई.
श्रीनगर में उस वक्त सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त कर दिया गया, जब सेंट्रल जेल से POCSO के तहत बंद दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए. पुलिस ने कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की अंतरिम जांच की जा रही है.
J&K और लद्दाख में और बारिश की आशंका है, जिसको देखते हुए अमरनाथ यात्रा को 2 दिन और रोक दिया गाय है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटे बहुत अहम हैं.
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन की ताजा घटना में कम से कम 7 लोगों की जान गई है. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से भारी संख्या में घर प्रभावित हुए हैं.
Amarnath Yatra Update: खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर पहलगाम और बालटाल रूट पर अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार करें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
श्रीनगर के मैसूमा इलाके में कई दशक बाद एक बड़ा बदलाव नजर आया. पिछले कुछ समय में इस जगह की पहचान भारत-विरोधी राजनीति और आतंकवाद का मुखी केंद्र के तौर पर थी. हालांकि, आज परिस्थितियां बदली नजर आ रही हैं.
Trade deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील समझौते से चिंता बढ़ने पर कश्मीर के सेब उत्पादकों में चिंता बढ़ गई है. सेब उत्पादकों ने सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसको लेकर स्पष्टता मांगी है, जिसके जवाब में सीएम ने इस सौदे को 'सेलआउट' कहा.
UT Award 2026: हुसैन ने सालों की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और हिम्मत से केंद्र शासित प्रदेश में पत्रकारिता की नैतिकता के स्तंभों को मजबूत किया है. क्योंकि इस क्षेत्र में पत्रकारिता के लिए न सिर्फ प्रोफेशनल काबिलियत बल्कि सहनशक्ति और जिम्मेदारी की भी जरूरत होती है.
Kishtwar Encounter News: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ जवान घायल हो गए. आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर एक जॉइंट टीम ने चतरू इलाके के सोनार गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.
Mehbooba Mufti on Mosque Profiling: PDP ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है. महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा मुफ्ती ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने और मस्जिदों की कथित प्रोफाइलिंग को लेकर सरकार पर हमला बोला और इसे नागरिक और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताया.
Indian Army Chief on Jammu & Kashmir: आर्मी चीफ ने दावा किया है कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में 31 आतंकवादी मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा स्थिति में सुधार के साथ, इलाके में शांति लौट रही है और टूरिज्म एक्टिविटीज़ भी तेज़ी से बढ़ रही हैं.
Jammu and Kashmir News: जम्मू और कश्मीर में मीरवाइज उमर फारूक ने प्रशासन पर उन्हें नज़रबंद करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उन्हें घर में बंद कर दिया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Kathua News: जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में एक रेलवे स्टेशन पर फायरिंग की घटना में एक RPF जवान घायल हो गया. गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Jammu and Kashmir News: पाकिस्तान की मदद से घुसपैठ की कोशिशों के बीच BSF के जवान जम्मू और कश्मीर के अखनूर सेक्टर में घने कोहरे में इंटरनेशनल बॉर्डर पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पार से होने वाली किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार हैं.
Jammu and Kashmir Rain News: जम्मू और कश्मीर में दो महीने से ज़्यादा समय तक सूखे के बाद मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है, जिससे घाटी को लंबे समय से चले आ रहे सूखे से कुछ राहत मिलने की संभावना है.
Jammu and Kashmir AQI: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में पहली बार हवा की क्वालिटी में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं. AQI लेवल unhealthy से very unhealthy रेंज में हैं और PM2.5 की मात्रा WHO की लिमिट से ज्यादा हो गई है. IMD ने AQI में गिरावट का कारण लंबे समय तक सूखा पड़ना और बारिश और बर्फबारी न होना बताया है. वहीं डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है क्योंकि बीमारियों का अनुपात अचानक बढ़ गया है.
Jammu and Kashmir LG: सैयद अनवर चोपियन सिर्फ दो साल का बच्चा था, जब उसके पिता RR सैनिक मोहम्मद अनवर चोपान 2002 में बडगाम के चडोरा इलाके में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए. वो अपने पीछे एक बेटा और पत्नी छोड़ गए थे. मोहम्मद की शादी सिर्फ 4 साल पहले लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उसके पैतृक गांव गुरेज में हुई थी.
Imams verification: अधिकारी ने कहा, यह ऑपरेशन इंटेलिजेंस से मिली उस जानकारी के बाद किया गया है, जिसमें विदेश से फंड लाने, टैक्स बचाने और बिना इजाजत जमीन के इस्तेमाल के लिए ट्रस्टों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. जिससे शायद ओवरग्राउंड वर्कर्स या हाइब्रिड टेरर सेल को सपोर्ट मिल रहा है. 10 नवंबर के दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी थी.
Awantipora Security forces raid: ठिकाने से सिक्योरिटी फोर्स को 02 हैंड ग्रेनेड, 01 डेटोनेटर और विस्फोटक जैसा सामान मिला, जिन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है. प्रोसेस के मुताबिक, एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ठिकाने को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.
Online Terrorism: इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. जिसके बाद फोरेंसिक जांच के लिए उनके सिम कार्ड और मोबाइल फोन से लेकर टैबलेट और विभिन्न डिजिटल उपकरणों को सबूत के तौर पर जब्त किया गया है.
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दो एसपीओ को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर आतंकियों को जानकारी देने और गतिविधियों में सहयोग करने का शक था. जांच जारी है.