Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam755073
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, 24 घंटों में तीन बार की जंगबंदी की खिलाफवर्ज़ी

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, 24 घंटों में तीन बार की जंगबंदी की खिलाफवर्ज़ी

पाकिस्तान आए रोज़ जम्मू-कश्मीर के सरहदी इलाकों में जंगबंदी की खिलाफवर्ज़ी करता रहता है. इस बार फिर उसने 24 घंटों के दौरान तीन बार गोलीबारी की. पाकिस्तान पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में करीब 10 बजे अचानक गोलाबारी शुरू कर की.

पाकिस्तान के ज़रिए की गई फायरिंग
पाकिस्तान के ज़रिए की गई फायरिंग

नई दिल्ली: पाकिस्तान आए रोज़ जम्मू-कश्मीर के सरहदी इलाकों में जंगबंदी की खिलाफवर्ज़ी करता रहता है. इस बार फिर उसने 24 घंटों के दौरान तीन बार गोलीबारी की. पाकिस्तान पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में करीब 10 बजे अचानक गोलाबारी शुरू कर की. पाकिस्तान ने यह गोलीबारी हिंदुस्तानी पोस्ट को ध्यान में रखते हुए की थी. हालांकि हिंदुस्तानी फौज ने भी पाक की इस नापाक हरकत का जवाब दिया.

इसके बाद गुज़िश्ता रात दो से तीन बजे तक मेंढर के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की. इसके कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान की तरफ से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी गोलीबारी की गई. यह गोलीबारी उस वक्त की गई जब दिन में लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे. अचानक गोलाबारी शुरू होने से लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई. 

हालांकि पाकिस्तानी फौज की तरफ से गोलाबारी शुरू किए जाने के कुछ ही देर बाद इलाके में तैनात हिंदुस्तानी फौज ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news