Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2141537
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंJeff Bezos, Worlds Richest Man: जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जानिए क्या है नेट वर्थ?

Jeff Bezos, World's Richest Man: जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जानिए क्या है नेट वर्थ?

Jeff Bezos, World Richest Man: जेफ बेजोस दोबारा दुनिया के सबसे अमीर शख्स  हो गए हैं, उन्होंने एलन मस्क को नेट वर्थ में पछाड़ दिया है. फिलहा एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं. पढ़ें पूरी खबर

Jeff Bezos, World's Richest Man: जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जानिए क्या है नेट वर्थ?

Jeff Bezos, World Richest Man: जेफ बेजोस दोबारा दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. अमेज़न के फाउंडर ने एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, बेजोस की मौजूदा नेट वर्थ 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी, जबकि मस्क की नेट वर्थ घटकर 198 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है.

जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

मंगलवार को पब्लिश हुए इंडेक्स से पता चलता है कि पिछले साल टेस्ला के सीईओ को लगभग 31 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि अमेज़ॅन के संस्थापक को 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर का फायदा हुआ है. जनवरी 2021 में, मस्क 195 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. 

2022 में अरनॉल्ट बने थे सबसे अमीर शख्स

दो साल बाद मई 2023 में, मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल करने के लिए लक्जरी ब्रांड लुई वुइटन की मूल कंपनी एलवीएमएच के मुख्य कार्यकारी, टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट को हटा दिया था. दिसंबर 2022 में अरनॉल्ट ने पहली बार मस्क को पछाड़कर दुनिया का सबसे अमीर स्थान हासिल किया था, इस दौरान मस्क की टेस्ला के मूल्य में भारी गिरावट देखी गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

किस पॉजीशन पर हैं अंबानी और अडानी

नई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अरनॉल्ट अब 197 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर हैं, इसके बाद मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग (179 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (150 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हैं. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 11वें और 12वें स्थान पर हैं. अंबानी की नेट वर्छ 115 बिलियन यूएस डॉलर है. वहीं अडानी की 104 बिलियन डॉलर.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news