जॉन फॉर्स को मिला 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार; लेखक ने कही ये बड़ी बात
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1901968

जॉन फॉर्स को मिला 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार; लेखक ने कही ये बड़ी बात

Nobel Prize 2023: इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है.  इसी साल साहित्य पुरस्कार विजेता जॉन फॉर्स ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है, जिसे फॉर्से मिनिमलिज्म के नाम से जाना जाता है. 

जॉन फॉर्स को मिला 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार; लेखक ने कही ये बड़ी बात

Nobel Prize 2023: साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2023 आज यानी 5 अक्टूबर को नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है. उनके नाटको और गद्य के लिए यह अवार्ड दिया गया है. इसी साल साहित्य पुरस्कार विजेता जॉन फॉर्स ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है, जिसे फॉर्से मिनिमलिज्म के नाम से जाना जाता है. 

नोबेल पुरस्कार विनर जॉन फॉसे एक कवि हैं. नोबेल सम्मान मिलने के बाद जॉन फॉर्स ने एक बायन दिया है. उन्होंने कहा, "मैं बेहद खुश हूं, और कुछ हद तक डरा हुआ हूं. मैं साहित्य के लिए एक पुरस्कार के रूप में देखता हूं, जिसका सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य बिना किसी दूसरे विचार के साहित्य होना है."

जॉन फॉर्से ने दो दर्जन से ज्यादा नाटकों के अलावा उपन्यास, कविता संग्रह, निबंध और बच्चों की कई किताबें भी लिखी है. उनके किताबों की 40 से ज्यादा भाषाओं में का अनुवाद किया गया है और, उनके नाटकों की एक हजार से ज्यादा मुख्तलिफ प्रस्तुतियां भी हुई हैं.

पिछले साल 2022 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो को दिया गया है. एनी एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्कार है. वह साहित्य की प्रोफेसर है. उनका साहित्य ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र पर अधारित है. 

वहीं, इससे पहले रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 3 अक्टूबर को प्रकाश की बहुत छोटी तरंगों के साथ इलेक्ट्रॉनों की दुनिया की खोज के लिए भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार दिया था. 2023 का यह नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर को दिया गया था.

Zee Salaam

Trending news