Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2194054

Kerala News: रैगिंग ने ली छात्र की जान, 29 घंटो से भी ज्यादा वक्त से झेल रहा था शारीरिक प्रताड़ना

Sidharth Suicide Case: सिद्धार्थ मर्डर केस की जांच सीबीआई के पास पहुंच गई है. पुलिस के जरिए एजेंसी को सौंपी गई रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Kerala News: रैगिंग ने ली छात्र की जान, 29 घंटो से भी ज्यादा वक्त से झेल रहा था शारीरिक प्रताड़ना

Sidharth Suicide Case: 18 फरवरी को वायनाड में केरल पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में मृत पाए गए 20 वर्षीय छात्र जेएस सिद्धार्थ के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट की गंभीर रैगिंग की गई थी और 29 घंटों तक लगातार उस पर हमला किया गया था, राज्य पुलिस ने सीबीआई को सौंपी गई अपनी केस फाइल में इस बात की जानकारी दी है.

सीबीआई के हाथ में पहुंचा मामला

सीबीआई ने शुक्रवार को सेकेंड इयर के स्टूडेंट की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है और 20 लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर फिर से दर्ज की है. सीबीआई को दिए गए मामले के विवरण के मुताबिक, सिद्धार्थ को उसके सीनियर्स और क्लासमेट्स के जरिए 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक प्रताड़ित किया गया था. उस पर बेल्ट से हमला किया गया था और क्रूर रैगिंग का गई थी. सिद्धार्थ पर शारीरिक हमले करने से साथ-साथ उसे मानसिक यातना भी दी गई थी. शुरुआती जांच में यह सामने आया है.

बाथरूम में की आत्महत्या

पुलिस फ़ाइल रिपोर्ट में लिखा गया है, "इससे वह पूरी तरह से मानसिक तनाव में आ गया और उसे लगा कि वह न तो संस्थान में पढ़ाई जारी रख पाएगा और इस कोर्स को पूरा कर पाएगा और न ही कोर्स छोड़कर घर जा पाएगा. वह मानसिक रूप से इतना तनाव में था कि उसे लगा कि उसके पास कोई विकल्प नहीं है. उसने 18 फरवरी को पुरुष छात्रावास के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.''

Add Zee News as a Preferred Source

सिद्धार्थ 18 फरवरी को हॉस्टल परिसर के अंदर मृत पाए गए थे. उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि छात्र पर हमले के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े छात्र थे. इसके बाद, केरल पुलिस ने कॉलेज में कई एसएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. सिद्धार्थ के परिवार के जरिए इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की दई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मामले को सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news