Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1035764

Lalu Yadav की हालत बिगड़ी, AIIMS के एमर्जेंसी वार्ड में हैं भर्ती

अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तेज़ बुखार के चलते उन्हें (Lalu Yadav) भर्ती कराया गया है

Lalu Yadav की हालत बिगड़ी, AIIMS के एमर्जेंसी वार्ड में हैं भर्ती

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को एम्स-दिल्ली के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तेज़ बुखार के चलते उन्हें भर्ती कराया गया है. एक सूत्र ते मुताबिक उनकी हालत स्थिर है. उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने का इंतजार है.

बता दें 23 नवंबर को सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने ने लालू प्रसाद को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में पेश होने का आदेश जारी किया था और इसी को लेकर लालू यादव दिल्ली से पटना गए हुए थे. हालही में वह पटना से दिल्ली वापस लौटे थे. 

Zee Salaam Live TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news