Live Now

Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में 5 बजे तक हुई 64 फीसद वोटिंग; धोनी ने दिया वोट

Jharkhand Phase 1 Election 2024 Live: झारखंड में आज बुधवार यानी 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. झारखंड में दूसरे चरण का मततान 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ होगा. इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. आज झारखंड में हो रहे मतदान से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देंगे.

Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में 5 बजे तक हुई  64 फीसद वोटिंग; धोनी ने दिया वोट
13 November 2024 04:11 PM (IST)

Jharkhand Election Live: 3 बजे तक वोटिंग फीसद...

Jharkhand Election Live: 3 बजे तक वोटिंग फीसद
झारखंड में पहले चरण की वोटिंग जारी है. दोपहर 3 बजे तक 59 फिसद वोटिंग हुई है. झारखंड चुनाव में महेंद्र सिंह धोनी अपनी बीवी के साथ वोट डालने पहंचे हैं. उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

13 November 2024 04:02 PM (IST)

Jharkhand Election Live: पत्नी साक्षी संग वोट डालने पहुंचे धोनी...

Jharkhand Election Live: पत्नी साक्षी संग वोट डालने पहुंचे धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को वोट करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे. माही को देखने के लिए मतदान केंद्र पर भारी भीड़ उमड़ गई. मिली जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी और उनके पूरे परिवार ने हटिया विधानसभा के बूथ नंबर 380 पर दोपहर बाद वोट किया है. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखी. महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं. 

13 November 2024 03:30 PM (IST)

Jharkhand Election: हॉकी, नशाबंदी, आदिवासी संस्कृति के थीम वाले मतदान...

Jharkhand Election: 'हॉकी', 'नशाबंदी', 'आदिवासी संस्कृति' के थीम वाले मतदान केंद्र कर रहे आकर्षित
झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण में बुधवार को 43 सीट के लिए मतदान चल रहा है और इस दौरान मतदाताओं को प्रेरित करने, अधिक समावेशी और जीवंत मतदान की अनुभूति कराने के लिए राज्य के 15 जिलों में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रतिबिंबित करने के लिए 50 से अधिक विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं. इन बूथ में सबसे उल्लेखनीय रांची के ‘कन्या हाईस्कूल’ में बनाया गया मतदान केंद्र है जिसे ‘हॉकी’ खेल की ‘थीम’ पर आकार दिया गया है. इस बूथ पर हॉकी खेलती लड़कियों की बड़ी-बड़ी तस्वीर लगाई गई हैं जिनमें झारखंड की सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी जैसी ओलंपियन खिलाड़ी शामिल हैं. मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद 25 वर्षीय मतदाता रीना कुमारी ने कहा, ‘‘मुझे यह विषय (थीम) पसंद आया, क्योंकि यह हमारी खेल संस्कृति से जोड़ती है. राज्य ने हॉकी में कई ओलंपिक खिलाड़ी दिये हैं.’’

13 November 2024 03:04 PM (IST)

Jharkhand Election: झारखंड पलामू में इन मुद्दों पर हो रही वोटिंग...

Jharkhand Election: झारखंड पलामू में इन मुद्दों पर हो रही वोटिंग
झारखंड की 81 में से 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. राज्य के पलामू जिले में लोगों ने बताय है कि वह किन मुद्दों पर वोट कर रहे हैं. मताधिकार का प्रयोग कर आए एक मतदाता ने कहा, "झारखंड के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बालू है. बालू खनन का मुद्दा भी अहम है. लोग चाहते हैं कि खनन शुरू हो. कोई कहता है कि केंद्र सरकार ने शुरू नहीं किया, कोई राज्य सरकार को दोषी बताता है. लोग जानना चाहते हैं कि बालू खनन शुरू न होने के पीछे किसका हाथ है." दूसरे वोटर ने कहा, "पलामू को विकास की आवश्यकता है. यहां पर आपसी तालमेल की कमी और विकास दर का कम होना प्रमुख समस्याएं हैं. जिन उम्मीदवारों ने चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है, उन्हें अपने इलाके के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए." मतदान करके आए एक अन्य मतदाता ने कहा, "कई योजनाओं और खर्चों का ऐलान किया गया है, जो सरकार की तरफ से किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी वास्तविकता कुछ और ही नजर आती है. उदाहरण के लिए, सड़क निर्माण की बात करें तो कई जगहों पर काम शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही महीनों में वह काम अधूरा छोड़ दिया गया. इन समस्याओं की जिम्मेदारी लेने वाला कोई अधिकारी या ठेकेदार सामने नहीं आ रहा है. सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन जमीन पर उसकी गुणवत्ता कहीं नजर नहीं आती."

13 November 2024 02:43 PM (IST)

Jharkhand Election: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोगों से अपील...

Jharkhand Election: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोगों से अपील
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि "आप लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करें." झारखंड में आज पहले मरहले की वोटिंग हो रही है. 20 नवंबर को दूसरे मरहले की वोटिंग होगी. 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे.
 

13 November 2024 02:28 PM (IST)

Jharkhand Election: झारखंड में 1 बजे तक 46 फीसद वोटिंग...

Jharkhand Election: झारखंड में 1 बजे तक 46 फीसद वोटिंग
झारखंड में पहले फेज का चुनाव हो रहा है. पहले फेज में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है. यहां 1 बजे तक 46 फीसद वोटिंग हुई है. बता दें कि झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

13 November 2024 01:46 PM (IST)

Jharkhand Election Live: नई दुल्हन ने दिया वोट...

Jharkhand Election Live: नई दुल्हन ने दिया वोट
झारखंड में चुनाव जारी है. कई नेताओं ने यहां के लोगों से अपील की है कि वह वोट करें. इसी कड़ी में झारखंड के दौसा में पोलिंग बूछ पर एक नया जोड़ा वोट करने के लिए आया. नई दुल्हन जब लाल जोड़ें में वोट करने के लिए आई तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. आप भी देंखें वीडियो.

13 November 2024 01:03 PM (IST)

Jharkhand Election Live: कांग्रेस अध्यक्ष की अपील...

Jharkhand Election Live: कांग्रेस अध्यक्ष की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी सरकार बनाने के बारे में सोचना चाहिए जो सभी को सहभागिता प्रदान करे, ना कि विभाजन. खरगे ने ‘एक्स’ पर लिखा, "सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र व संविधान को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट जरूर डालें." उन्होंने कहा, "झारखंड की जनता को सभी के सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व सुशासन एवं जल, जंगल, जमीन व जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट देना है, विभाजनकारी ताकतों को राज्य से दूर रखना है.

13 November 2024 12:25 PM (IST)

Jharkhand Election: झारखंड में 11 बजे तक वोटिंग...

Jharkhand Election: झारखंड में 11 बजे तक वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 43 सीटों पर जारी मतदान में दिन 11 बजे तक कुल 29.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा खूंटी जिले की विधानसभा सीटों पर 34.12 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि रांची विधानसभा सीट पर सबसे कम मात्र 17.85 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाले हैं.

13 November 2024 12:09 PM (IST)

Jharkhand Election Live: झारखंड चुनाव में चंपाई सोरेन ने दिया बड़ा बयान...

Jharkhand Election Live: झारखंड चुनाव में चंपाई सोरेन ने दिया बड़ा बयान
झारखंड में शांतिपूर्वक चुनाव चल रहा है. सुबह 9 बजे तक 13 फीसद मतदान हुआ है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बयान दिया है कि, "सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. गोगो दीदी योजना बहुत फायदेमंद है."

13 November 2024 11:48 AM (IST)

Jharkhand Election: झारखंड इलेक्शन में राहुल गांधी ने की अपील...

Jharkhand Election: झारखंड इलेक्शन में राहुल गांधी ने की अपील
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालें. उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को डाला गया हर वोट सात गारंटी के माध्यम से उनके जीवन में समृद्धि लाएगा. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, "झारखंड के भाइयों-बहनों, आज आपके यहां पहले चरण का मतदान हो रहा है. मैं आप सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने अधिकारों की रक्षा एवं संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना वोट जरूर डालें." उन्होंने कहा, "विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को दिया गया आपका हर वोट 7 गारंटियों के माध्यम से आपके जीवन में समृद्धि लाएगा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेगा और सामाजिक न्याय को सशक्त करेगा."

13 November 2024 11:14 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: पूर्व केंद्रीय मंत्री का दावा...

Jharkhand Assembly Election: पूर्व केंद्रीय मंत्री का दावा

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा कहते हैं, "मैंने राज्य को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट किया है, मुझे उम्मीद है कि खरसावां की जनता भी उसी तरह वोट करेगी. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे."

13 November 2024 10:45 AM (IST)

Jharkhand Election: 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...

Jharkhand Election: 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.4 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. राज्य की उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने यह जानकारी दी. पहले चरण की सीटों पर कुल मिलाकर 15 हजार 344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्री कृष्ण प्रशासनिक सेवा संस्थान में स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की.

13 November 2024 10:26 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: झारखंड चुनाव में अमित शाह की अपील...

Jharkhand Assembly Election: झारखंड चुनाव में अमित शाह की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से भ्रष्टाचार, घुसपैठ व तुष्टीकरण से मुक्त और विकसित राज्य के निर्माण के लिए रिकॉर्ड मतदान की अपील की. शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "झारखंड के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भ्रष्टाचार, घुसपैठ व तुष्टीकरण मुक्त और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए रिकॉर्ड मतदान करें." उन्होंने कहा, "झारखंड में जनजातीय अस्मिता की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार के लिए बढ़-चढ़कर वोट करें. आज रोटी-बेटी-माटी के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें."

13 November 2024 10:03 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: झारखंड चुनाव में नड्डा की अपील...

Jharkhand Assembly Election: झारखंड चुनाव में नड्डा की अपील

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. नड्डा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पहले मतदान, फिर जलपान! झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. मेरी सभी मतदाता भाई– बहनों विशेषकर पहली बार वोट दे रहे युवा साथियों से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें." उन्होंने कहा, "आपका अमूल्य वोट सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र तथा विकसित झारखंड के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण है."

13 November 2024 09:33 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: रांची से भाजपा उम्मीदवार की अपील...

Jharkhand Assembly Election: रांची से भाजपा उम्मीदवार की अपील
रांची से भाजपा के उम्मीदवार सीपी सिंह ने वोट डाल दिया है. इसके बाद उन्होंने कहा कि "मैंने अपने हक का इस्तेमाल किया. ये हमारा हक भी और हमारी जिम्मेदारी है. हर शख्स को अपने हक का इस्तेमाल करना चाहिए और वोट करना चाहिए."

13 November 2024 09:02 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: पीएम मोदी ने लोगों से की अपील...

Jharkhand Assembly Election: पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान बुधवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में अपील की, "झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!"

13 November 2024 08:45 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: वोट मांगने का अनोखा तरीका...

Jharkhand Assembly Election: वोट मांगने का अनोखा तरीका

झारखंड में पहले फेज का मतदान जारी है, ऐसे में कई नेताओं ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में वोट करने की अपील की है. यहां एक औरत ने पारंपरिक ढोल बजाकर लोगों से वोट डालने की अपील की है. देखें वीडियो.

13 November 2024 08:28 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: अहम चेहरे...

Jharkhand Assembly Election: अहम चेहरे
झारखंड चुनाव के पहले फेज में जिन प्रमुख राजनेताओं की किसमत दांव पर लगी है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गीता कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी) और पूर्व सीएम रघुबर दास की बहु पूर्णिमा दास शामिल हैं.

13 November 2024 08:12 AM (IST)

Jharkhand Assembly Election: झारखंड के राज्यपाल की अपील...

Jharkhand Assembly Election: झारखंड के राज्यपाल की अपील
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पहले वोट डाला है इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा कि "मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने वोट का इस्तेमाल करें और बड़ी तादाद में वोट करें. जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में मतदान हुआ, लोगों ने भारी संख्या में मतदान किया. ऐसा होना चाहिए. चुनाव को जश्न की तरह मनाया जाए."

13 November 2024 07:53 AM (IST)

Jharkhand Election: झारखंड में इन सीटों पर हो रहे हैं चुनाव...

Jharkhand Election: झारखंड में इन सीटों पर हो रहे हैं चुनाव
सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर,डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार और पांकी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Siraj Mahi

Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा इन्हें घूमना और खाना बनाना पसंद है.

Read More