Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2140030
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजहाज से लापता हुआ नौसेना का अफसर; पिता ने PM मोदी से की ये गुजारिश

जहाज से लापता हुआ नौसेना का अफसर; पिता ने PM मोदी से की ये गुजारिश

Navy Officer Missed: लापता नौसेना के अफसर वर्मा की मां ने कहा कि उनके बेटे के लापता होने के बारे में कुछ छिपाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "जहाज पर 400 लोग सवार थे और केवल मेरा बेटा लापता हुआ."

 

जहाज से लापता हुआ नौसेना का अफसर; पिता ने PM मोदी से की ये गुजारिश

Navy Officer Missed: भारतीय नौसेना के नाविक साहिल वर्मा एक हफ्ते से एक जहाज से लापता हैं. उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उनका पता नहीं चल सका. अब उनके पिता सुभाष चंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CBI से हस्तक्षेप की मांग की है. वह पूछ रहे हैं कि "मेरा बेटा कहां है?"

भारतीय नौसेना में नाविक वर्मा 27 फरवरी को नौसेना के एक जहाज से लापता हो गए थे और उनका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. उनके पिता सुभाष चंदर और मां रमा कुमारी जम्मू के घौ मन्हासन इलाके में रहते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप की मांग की है और अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की गुजारिश की है.

पिता चंदर का कहना है कि "यह आश्चर्यजनक है कि एक सैनिक अपने नौसैनिक जहाज से लापता हो गया और उसका पता नहीं चल रहा है. मुझे बताया गया है कि जहाज पर लगे सीसीटीवी कैमरों में किसी को भी समुद्र में गिरते हुए नहीं पाया गया. फिर मेरा बेटा कहां है?"

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि रिश्तेदार और पड़ोसी आ रहे हैं और वर्मा की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. नाविक के लापता होने को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान ने कहा है कि "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, साहिल वर्मा, सीमैन II, 27 फरवरी, 2024 से तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना जहाज से समुद्र में लापता होने की सूचना मिली है. नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ एक बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया, जो अभी भी है जारी है," 

परिवार के साथ साझा की गई अधूरी जानकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, चंदर ने कहा, "हमें 29 फरवरी को एक फोन आया जिसमें बताया गया कि हमारा बेटा उससे दो दिन पहले जहाज पर लापता हो गया था. हमने उससे आखिरी बार रविवार (25 फरवरी) को बात की थी. और कुछ भी पता नहीं है कि उसके साथ क्या हुआ."

उन्होंने कहा कि वे न्याय चाहते हैं. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि सरकार गहन जांच के लिए मामले को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) को सौंप दे. वह ड्यूटी पर थे और लापता हैं."

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news