Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam882079
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंEC का बड़ा फैसला, कूचबिहार नहीं जा सकेगा कोई भी नेता, ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका

EC का बड़ा फैसला, कूचबिहार नहीं जा सकेगा कोई भी नेता, ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका

बता दें कि कूचबिहार में शनिवार को चौथे चरण की वोटिंग के दौरान सीआईएसएफ कथित तौर पर गोलियां चलाईं. लोगों पर आरोप है कि उन्होंने जवानों की राइफलें छीनने की कोशिश की थी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Election 2021) के चौथे चरण के दौरान कूचबिहार में हिंसा के बाद चुनाव आयोग (EC) ने बड़ा फैसला लिया है. EC ने फैसला लिया है कि अब कोई भी नेता 72 घंटों के दरमियान कूचबिहार नहीं जा सकेगा. चुनाव आयोग के इस फैसले से सबसे बड़ा फर्क ममता बनर्जी को पहुंचा है. क्योंकि ममता बनर्जी रविवार को हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करने वाली थीं. 

चुनाव आयोग के इस फैसले टीएमसी के नेताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है. टीएमसी के एक नेता ने कहा है कि चुनाव आयोग अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ममता बनर्जी को हिंसा प्रभावित इलाके में नहीं जाने दे रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और उनका वहां जाना जिम्मेदारी है. 

यह भी पढ़ें: इस सिंगर से शादी करना चाहते हैं Mika Singh! शो के बीच में कई बार पूछा-"मुझसे शादी करोगी"

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि कूचबिहार में शनिवार को चौथे चरण की वोटिंग के दौरान सीआईएसएफ कथित तौर पर गोलियां चलाईं. लोगों पर आरोप है कि उन्होंने जवानों की राइफलें छीनने की कोशिश की थी. जिसके बाद हालात बिगड़ते चले गए और 4 लोगों की मौत हो गई. हालात बिगड़ने के बाद चुनाव आयोग ने कूचबिहार के सीतालकुची के बूथ नंबर 125 की वोटिंग रद्द की.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news