Jagannath Temple News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग और पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा भी श्रद्धेय मंदिर की यात्रा में उनके साथ शामिल हुए. दर्शन के बाद नड्डा ने कहा कि जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे समाज के लिए काम करने की प्रेरणा मिलती है. मैंने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है कि वे मुझे और मेरी पार्टी को PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' और हमारे देश के कल्याण के लिए काम करने की शक्ति दें. देखें वीडियो
Delhi Assembly Election 2025: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा इलाके के दूसरा एक मामला सामने आया है. जैसे मौजपुर इलाके में फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया था. वैसा ही अब सीलमपुर से सामने आया, जिसको लेकर हंगामा हो रहा है. मौके पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अनिल गौड़ भी मौजूद रखें.
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि अभिनेता सैफ अली खान का ठीक होना एक मेडिकल चमत्कार से ज्यादा कुछ नहीं है और उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। " सैफ अली खान का ठीक होना एक मेडिकल चमत्कार है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...हम बस यही पूछ रहे हैं कि सोनिया गांधी का जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है, वे कह दें कि कोई संबंध नहीं हैं... देश के खिलाफ षड्यंत्र नहीं चलेगा... वे इसका जवाब दें..."
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...भाजपा ने अपने लेटरहेड पर वोट काटने के लिए आवेदन दिया है। पिछले 1-1.5 महीने में उन्होंने 11,000 लोगों के वोट काटने के लिए आवेदन दिया है और यह प्रक्रिया चल रही है। आवेदनों में कहा गया है कि ये 11,018 लोग या तो स्थानांतरित हो गए हैं या उनकी मृत्यु हो गई है। हमारे लिए, इन सभी 11,000 आवेदनों की जांच करने के लिए, हमने 500 को यादृच्छिक रूप से जांचा... इन 500 में से, 372 वहीं (अपने पते पर) रह रहे थे... वे कहीं और स्थानांतरित नहीं हुए हैं.
UP Byelection 2024: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा अब "समाप्त पार्टी" बनने की ओर बढ़ रही है. उन्होंने 2024 के विधानसभा उपचुनावों को सपा के अंत का संकेत बताया. डिप्टी सीएम का यह बयान सपा की हालिया राजनीतिक स्थिति और चुनावी प्रदर्शन को लेकर दिया गया. उन्होंने कहा कि जनता सपा की नीतियों और कार्यशैली को नकार चुकी है, जिससे पार्टी का अस्तित्व संकट में है. उनका दावा है कि भाजपा जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी और विपक्ष का प्रभाव खत्म हो जाएगा.
बिहार में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद हड़कंप मच गया.... सीवान जिले के खेरवा इलाके में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सीवान प्रशासन ने 20 लोगों के मौत की पुष्टि की है. हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि मौत का आंकड़ा इससे भी ज्यादा है.
Haryana Exit Poll 2024 Live: जैसे ही 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुए, एग्जिट पोल ने हरियाणा मैट्रिज़ ने कांग्रेस को 90 में से 59 सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया गया है. वहीं बीजेपी को 21 सीटों पर जीतने की आंशका है. वहीं इस एग्जिट पोल को लेकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन बीजेपी ही सरकार बनाएगी. सुनिए आगे और क्या कहा.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया है...कल यानी 5 अक्टूबर को हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है....वोटिंग से पहले CM सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की..इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात भी की और कहा कि मैंने प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए मां मनसा देवी की पूजा की है...साथ ही कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बना रही है..."
Haryana में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलवल में कहा, "कांग्रेस पार्टी कहती है कि जीतेंगे तो ये करेंगे... जब हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे, तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर वे सत्ता में आए तो हिमाचल की माताओं को उनके बैंक खातों में 1500 रुपये देंगे, लेकिन क्या किसी के बैंक खातों में पैसे आए?
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ी चिंता जताई है. गुरुवार (26 सितंबर, 2024) को उन्होंने राजस्थान की राजधानी जयपुर में कहा कि सनातन कभी जहर नहीं फैलाता है. यह तो खुद शक्तियों का संचार करता है.
Rahul Gandhi के RSS वाले बयान पर बात करते हुए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "जब सच्चाई विस्तार से बताई जाती है तो भाजपा परेशान हो जाती है। हम सभी जानते हैं कि भाजपा झूठ पर जीती है...RSS चाहता है कि भारत की महिलाएं सिर्फ रसोई और घर में रहें...वे नहीं चाहते कि महिलाएं भारत के पुरुषों के बराबर हों।
Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav Video: बुलडोजर एक्शन को लेकर चल रही बयानबाजी पर एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा पलटवार कर दिया है. उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग क्या बुलडोजर चलवाएंगे. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि सबके हाथ में बुलडोजर फिट नहीं बैठता है. सीएम योगी ने ये टिप्पणी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान की. वीडियो देखें
ओपी राजभर ने भाजपा की तारीफ करते हुए दावा किया कि बीजेपी ने दलितों और पिछड़ों के नेताओं को बड़ा लीडर बनाया है लेकिन सपा हो बसपा या कांग्रेस पार्टी, ये दल सिर्फ लोडर बनाते है. इन्हें किसी को लीडर नहीं बनाया.
Ajay Singh Chautala: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने भिवानी में एक बैठक के दौरान कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा ने 10 साल तक हरियाणा में शासन किया, लेकिन विधानसभा में कभी अपने कार्यों का हिसाब नहीं दिया. अब, उनका बेटा सड़कों पर घूम-घूमकर हिसाब मांग रहा है.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी हर सिस्टम को बर्बाद कर दिया है. हर सिस्टम, हर विभाग को बर्बाद कर दिया है. हाल ही में हुई प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने ये बयान दिया है, देखें ये वीडियो...
बजट सत्र (Budget Session) में लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही के दौरान मंडी (Mandi) से सांसद और बीजेपी नेता (BJP Leader) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) के सामने मंडी के विकास को लेकर कई बड़े सवाल पूछे. इस दौरान उन्होंने मंडी की स्थानीय भाषा के लेकर सांस्कृतिक विरासत के प्रचार प्रसार को लेकर उठाये जा रहे क़दमों के विषय में प्रश्न पूछे.
UP Politics: यूपी बीजेपी में लोकसभा चुनावों में हार की समीक्षा कम ब्लेम गेम ज्यादा हुआ है. मतलब साफ है कि देश के सबसे बड़े सूबे में बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार भी गर्म है. इस बीच सीएम योगी की बैठक से ओम प्रकाश राजभर नदारद रहे, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर एक नई सियासी चर्चा को जन्म दें दिया है.
Haryana News: हरियाणा में चुनावों से पहले सियासी गरमा गरमी बनी हुई है. पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान पर कहा, कहां धोखा दे दिया, किसको धोखा दिया, किस तरह का धोखा दिया. राजनीति में गुब्बारे बेचना हुड्डा साहब का ही काम है. वह आते है और रंग बिरंगे गुब्बारे बेचकर चले जाते हैं.
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सीएम योगी ने अपने महारथियों की एक टीम बनाई है. सीएम ने इन सीटों पर 30 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. ताकि इस उपचुनाव में लोकसभा चुनाव की कसर पूरी हो सके.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है...जो कि तेजी से वायरल हो रहा है....दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है 'सबका साथ, सबका विकास' नारा अब बंद होना चाहिए...मैं इसे अब और नहीं कहूंगा, बल्कि अब हम कहेंगे 'जो हमारे साथ हम उनके साथ'
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "पांच साल में उनके(लालू यादव) कार्यकर्ता तैयारी नहीं कर पाए थे। परिणाम सबके सामने है, कितनी सीटों पर लड़े और कितनी सीटों पर जीत हासिल की, यह सभी जानते हैं। अपने कार्यकर्ताओं को उलझाने और फंसा कर रखने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। अभी अगस्त की तारीख दी है, फिर दिसंबर और फिर आगले पांच साल की तारीख देंगे... जिस मज़बूती से PM के नेतृत्व में यह सरकार चल रही है, अगले पांच साल यह सरकार PM के नेतृत्व में कई बड़े और कड़े फैसले लेगी..."