Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1878629
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंNuh Violence:विधायक मामन खान की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Nuh Violence:विधायक मामन खान की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. इससे पहले जिला कोर्ट ने पिछली दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को दो दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया था. 

Nuh Violence:विधायक मामन खान की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Nuh Violence: नूंह के चीफ ज्युडिशियल  मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मंगलवार को नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को 14 दिनों की ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया. इससे पहले नूंह जिला कोर्ट ने पिछली दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को दो दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया था.

विधायक मामन खान के वकील ताहिर हुसैन देवला ने कहा, "2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद मामन खान को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने मामन खान को चार मामलों में पेश किया. विधायक खान पर तीन और नए मामले लगाए गए हैं. चारों नए मामलों में 149,137,148,150 मामले दर्ज किए गए हैं. केस नंबर 149 में दो दिन की रिमांड के बाद आज उसे पेश किया गया है. केस नंबर 137 में पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को 2 दिन की रिमांड दी है".

उन्होंने कहा, "मामन खान के वकील ने कहा कि इस पूरे मामले में विधायक को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, इस पूरे मामले से इसका कोई लेना-देना नहीं है".

Add Zee News as a Preferred Source

दूध में लौंग मिलाकर पीना पुरुषों के लिए है वरदान, होते हैं ये 6 चमत्कारी फायदे

 

15 सितंबर को नूंह और राज्य के आसपास के इलाकों में हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में विधायक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद जिला कोर्ट ने मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. हरियाणा पुलिस की एक खास जांच टीम ( एसआईटी ) ने खान को जयपुर-अजमेर रोड पर उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया और शुक्रवार को नूंह लाया. पुलिस ने 15 सितंबर को नूंह की एक जिला कोर्ट में विधायक पेश किया. जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से विधायक की हिरासत की मांग की. 

हरियाणा पुलिस ने विधायक मामन खान को शुक्रवार सुबह को गिरफ्तार किया था, जिसके एक दिन बाद राज्य सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि उसने नूंह हिंसा से जुड़ी एक मामले में उसे एक प्राथमिकी में नामजद किया था. नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में मस्जिद के एक ईमाम समेत 6 लोगों की मौत मौत हो गई थी.

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news