पाकिस्तान ने अपने JF-17 विमान को बताया राफेल से बेहतर, जानिए क्या है दोनों में खास

Published: Jan 04, 2021, 06:34 PM IST|Updated: Jan 04, 2021, 06:36 PM IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी एयरफोर्स में लड़ाकू विमान जेएफ-17 थंडर ब्‍लॉक- 3 (JF-17)  को शामिल किया है. पाकिस्तान ने ये विमान चीन की मदद से अपने ही मुल्क में बनाया है. इस विमान को लेकर पाकिस्तान का कहना है कि यह लंबी दूरी तक निगरानी करने में सक्षम है. जब से यह विमान पाकिस्तान एयरफोर्स में शामिल हुए हैं तभी से कुछ पाकिस्तानी और उनके हिमायतियों का यह कहना है कि JF 17 भारत के राफेल से कई मामलों में बेहतर है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान का JF 17 हिंदुस्तान के राफेल की तुलना में कहां टिकता है.