लड़कियों के ही नहीं लड़को के भी होता है कई तरह के सूट; जानें अपनी लिए परफेक्ट कोट-सूट कैसे चुने?

Published: Dec 20, 2023, 06:09 PM IST|Updated: Dec 20, 2023, 06:09 PM IST

शादी का सीजन चल रहा है. भारत में शादी सीजन में इतनी शादियां होती है कि हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि हर हफ्ते होने वाली शादियों में क्या पहनें, कैसे इतना सारे लोगों में अलग दिखें? लड़कियों के कपड़ों को लेकर तो बहूत बात होती है, आज हम आपको बताएंगे की लड़कों के वो कौन से सूट हैं जिनको पहन कर आप शादियों में अच्छा दिख सकते हैं.