‘तिरंगा बाइक रैली’ में बिना हेलमेट कई नेताओं ने चलाई बाइक; मनोज तिवारी का कटा चालान

Published: Aug 03, 2022, 10:16 PM IST|Updated: Aug 04, 2022, 06:41 AM IST

नई दिल्लीः देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक रैली’ में हिस्सा लिया. देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई थी. इस रैली में कई सांसदों ने ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करते हुए सर पर हेलमेट नहीं पहना था. रैली के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को बुधवार को पुलिस ने चालान काट दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांसद को बिना हेलमेट पहने, बिना लाइसेंस के और बिना प्रदूषण व पंजीकरण प्रमाणपत्र के मोटरसाइकिल चलाने पर चालान जारी किया गया है. यहां देखें रैली की खास झलक;