AIR INDIA Bomb Threat: AIR INDIA के 32 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आ रही है. इससे पहले भी 400 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है.
Israel Hamas War: इजरायली युद्धक विमान ने 'अल-मघारा' जल परियोजना के मेन एग्जिट पर मिसाइल दागी यह परियोजना दक्षिणी लेबनान के अल-अर्कूब, हसबाया और मरजेयून क्षेत्रों के दर्जनों गांवों और कस्बों को पीने का पानी मुहैया कराती है.
Hamirpur Crime: हमीरपुर के मुस्करा कस्बे में एक महिला ने अपने पति, ननद और सास-ससुर के फोटो का पुतला बनाकर उसे आग के हवाले कर दिया. महिला का कहना है कि उसका पति किसी रावण के कम नहीं इसलिए वह दशहरे के दिन रावण की जगह अपने ससुरालवालों के पुतले को आग लगा रही है. महिला का नाम प्रियंका है, जिसके पति ने किसी और महिला के लिए उसे घर से निकाल दिया और अब वह जयपुर में हास्टल में काम करके जिंदगी गुजार रही है. जानें क्या है पूरा मामला
Hamirpur: 14 साल से एक पत्नी अपने पति और ससुरालवालों की हरकतों से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने दशहरा के दिन रावण की तरह अपने पूरे ससुरालवालों का पुतला बनाकर वध कर दिया. महिला की ये कहानी सुनकर सभी काफी भावुक हो गए और समर्थन में सड़कों पर उतर गए.
Laapataa Ladies Oscar: फिल्म 'लापता लेडीज़' के ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के तहत दाखिल होने पर भाजपा सांसद और फिल्म के एक्टर रवि किशन ने कहा कि "मैं बहुत खुश हूं. मुझे यकीन नहीं हो रहा है. मेरी पहली कोई फिल्म ऑस्कर में गई है. सबकी मेहनत रंग लाई है. आज यह नया भारत, आत्मनिर्भर भारत जो पूरे विश्व में चर्चा में है, क्यों आगे आ रहा है, उसका कारण क्या है, यह फिल्म वो दर्शाती है...मैं बहुत प्रसन्न हूं...और मैं फिल्म के निर्माता आमिर खान का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं."
Laapataa Ladies Oscar: साल 2024 की हिट फिल्मों में शुमार 'लापता लेडीज' को हिंदुस्तान की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिलने की संभावना है. 29 फिल्मों में से 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में सबसे आगे हैं . फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बात की पुष्टि की है.
Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे फेमस मॉल में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. लखनऊ के लूलू मॉल में दो महिला चोर ग्राहक बनकर पहुंची, और सोने के कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर लिया. ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है. देखें वीडियो
Bareilly Muslid Demolished: यूपी के बरेली के किला थाना क्षेत्र में मलूकपुर चमन मठिया के पास एक मस्जिद निर्माण पर हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा मचा दिया. मामले को बिगड़ता देख इलाके के पार्षद नीरज सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मस्जिद के काम अवैध मानकर काम पर रोक लगा दी, इसके साथ ही मस्जिद के नए निर्माण को भी तोड़ दिया. हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि मस्जिद का काम पिछले 15 दिनों से चल रहा था, तब किसी ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन जैसे ही गुंबद का काम पूरा हुआ लोगों ने इसे अवैध बताकर हंगामा शुरू कर दिया. देखें वीडियो
Muslim Women Divorce Alimony: मुस्लिम महिला के गुजारा भत्ता को लेकर AIMPLB ने एक अहम फैसला लिया है. AIMPLB ने अपने फैसले में कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे. दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर फैसला लिया गया. बोर्ड ने अपने फैसले में कहा है कि शरीयत में महिला को इद्दत पूरी होने तक ही गुज़ारा भत्ता देने का हुक्म है. इसके बाद वह अपनी जिंदगी जीने के लिए पूरी तरह से आजाद है. वह इद्दत पूरी होने के बाद दूसरी शादी करने के लिए भी पूरी तरह से आजाद हैं.
What is Silent Heart Attack: कुछ दिन पहले राजस्थान के दौसा में एक 16 साल का लड़का स्कूल में दाखिल होते ही अचानक जमीन पर गिर जाता है, स्कूल के स्टॉफ लड़के को उठाते हैं लेकिन लड़का नहीं उठता... आनन-फानन में लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं. डॉक्टर के मुताबिक बच्चे की मौत Silent Heart Attack की वजह से हुई. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल पैदा हो रहा है कि ये Silent Heart Attack नार्मल Heart Attack से कैसे अलग है?
Anuj Arora Fitness Secret: अनुज ने बताया कि बिजी शेड्यूल को मैनेज करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होती है. "मैं जहां भी जाता हूं, हमेशा अपना खाना साथ रखता हूं, जिसमें अंडे, प्रोटीन शेक और फल शामिल हैं. पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है, मैं रोजाना 5 लीटर पानी जरूर पीता हूं.
Indian Women Cricket Team Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया की नजर उन महिला खिलाड़ियों की तरफ तेज हो गई है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
सोनाक्षी के रिसेप्शन पर मशहूर रैपर हनी सिंह भी पहुंचे, जो सोनाक्षी के काफी अच्छे दोस्त हैं. पार्टी के दौरान हनी सिंह ने गाना गाया, जिसपर दोनों कपल ने जमकर डांस किया. हनी सिंह ने भी इस पल को खूब एंजॉय किया.
Hamare Baarah: 'हमारे बारह' को लेकर बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच ने सुनवाई की. इस दौरान याचिकाकर्ता ने फिल्म मेकर्स पर विशेष धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की.
आज कल लोग फिल्मों के हीरो-हीरोइन की तरह कार की सनरूफ से बाहर निकलकर तस्वीरें खींचना चाहते हैं, लेकिन सनरूफ वाली गाड़ियों की कीमत ज्यादा होती है, इसलिए लोग उसे खरीदने की सोच नहीं सकते थे.
Best 7 Seater Cars in India: अगर आपके घर में 6 से ज्यादा लोग हैं और आपकी गाड़ी इतनी बड़ी नहीं कि आप सभी एक साथ घूमने नहीं जा सकें, तो आपको भारत में बिकने वाली इन सभी 7 Seater कार्स की तरफ ध्यान देना चाहिए. इन सभी गाड़ियों को स्पेशली बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. 7 Seater के अलावा इन सभी गाड़ियों का माइलेज और लुक्स भी काफी अच्छा है. देखें पूरी लिस्ट
Pappu Yadav Statement on RJD: कांग्रेस नेता पप्पू यादव कुछ दिनों से राजद से नाराज चल रहे हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मेरा लक्ष्य 2024 है, लेकिन कुछ लोगों का लक्ष्य 2025 है. हमेशा वह लोग जब संकट में रहे तो हम उनके साथ खड़े रहे. हो सकता है मेरी पूजा, इबादत, प्रार्थना में कोई कमी रह गई हो. मैंने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि मैं परिवार का हूं मैं गठबंधन नहीं करूंगा, मैं मधेपुरा या सुपौल नहीं जाउंगा. पप्पू यादव ने आगे कहा कि मैंने उन लोगों से कहा कि मैं पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा, आप चाहें तो मैं राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ने को तैयार हूं."
Amroha News: यूपी के अमरोहा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक ई-रिक्शा वाला करीब एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को बिना किसी सुरक्षा के स्कूल लेकर जा रहा है. ई-रिक्शा में बच्चे को पीछे एक रस्सी के सहारे बांधकर बैठा दिया गया है. जब सड़क पर परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा वाले को ऐसा करते देखा तो उसकी जमकर क्लॉस लगाई और फिर भारी भरकम जुर्माना मार दिया. देखें वीडियो
Elephant Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक हाथी बगीजे की गंदगी को साफ कर रहा है. हाथी बगीचे में पड़ी सारी गंदगी को उठाकर कचरे के डब्बे में डाल रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग काफी हैरान हैं, वहीं वह लोग शर्म से पानी-पानी भी हो गए जो अपने आसपास के इलाकों को गंदा रखते हैं, और कचरा सड़क पर फेंककर चले जाते हैं. देखें वीडियो
Naat: रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करते है. वहीं लोग नात शरीफ सुनना पसंद करते हैं. इस वीडियो में हम आपको मशहूर नात 'तेरी जालियों के नीचे, तेरी रहमतों के साए' सुनाएंगे. देखें वीडियो...
What is Itikaf: रमजान का पाक महीना अपने आखिरी असरे में है. वैसे तो रमजान का पूरा महीना इबादत का होता है, लेकिन महीने के आखिरी दिनों में कोई भी अल्लाह की रहमत से महरूम नहीं होना चाहता है. इस असरे का सबसे बेहतरीन अमल एतिकाफ़ है. उलेमाओं का कहना है कि एतिकाफ़ में बैठने वाले को दो हज और एक उमरे का सवाब मिलता है. पुंछ की दावते इस्लामी की तरफ से पुंछ मरकज में फैजाने आला हजरत मस्जिद में एतकाफ शुरू किया गया है इस मौका पर पुंछ के अलग-अलग जगहों से तकरीबन 30 लोग इस एतकाफ में बैठे हैं और ईद का चाँद दिखने तक ये सभी मस्जिद के अन्दर ही रहेंगे.
Qadam Qadam Pe Khuda Ki Madad: रमजान का पाक महीना चल रहा है. इस महीने लोग रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह को याद करते हैं. जहां लोग इस महीने रमजान में मसरूफ रहते हैं, वहीं लोग मदीने और रसूल की अच्छाई से भरी नात भी इस महीने सुनना पसंद करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए मशहूर नात 'कदम-कदम पे खुदा की मदद पहुंचती है, दुरुद से मेरे दिल को रसद पहुंचती है' लेकर आए हैं. सुनिए..