)
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. राज्य की सभी 117 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है. इस चुनाव में एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका भी मोगा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.
इसी कड़ी में चुनाव के मद्देनजर सोनू सूद मोगा के अलग-अलग पोलिंग बूथ पर जा रहे थे. इस पर चुनाव आयोग एक्शन लेते हुए उनके घोनमे पर रोक लगा दी. सोनू सूद पर आरोप लगा है कि वह वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश करे थे. जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल की तरफ से इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसपर चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया है.
सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार ज़ब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया। अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: ज़िला पीआरओ, प्रभदीप सिंह, मोगा #PunjabElections2022 pic.twitter.com/2tcVw8vvq5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022
वहीं, सोनू सूद ने इन इलज़ामों का इंकार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने किसी से अपनी बहन को वोट देने के लिए नहीं कहा, बल्कि वह सिर्फ वोटिंग सेंटर के बाहर लगे कांग्रेस बूथों का दौरा कर रहे थे.
गौरतलब है कि एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका पंजाब के मोगा सीट से कांग्रसे के टिकट में चुनावी मैदान में हैं. मालविका की हिमयात में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी बयान जारी किया है और कपिल शर्मा ने एक वीडियो पैगाम के जरिए मालविका सूद को शुभकामनाएं भेजी हैं.
Zee Salaam Live TV: