Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam958339
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंरवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक्स में जीता सिल्वर, फाइल में रूसी पहलवाल से हारे

रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक्स में जीता सिल्वर, फाइल में रूसी पहलवाल से हारे

फाइनल मुकाबले के पहले पीरियड में उगयेव ने दो अंक लिए। लेकिन रवि ने तुरंत वापसी की और दो अंक बटोर स्कोर बराकर किया। 

File Photo
File Photo

टोक्यो: भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dhaia) को भारत का एक और मेडल दिला दिया है. टोक्यो ओलंपिक के पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के जायूर उगयेव के हाथों 4-7 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

रवि ने टोक्यो में शानदार शुरूआत करते हुए अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया था उन्होंने सेमीफाइनल में पीछे चल रहे होने के बावजूद कजाखस्तान के नूरइस्लाम सनायेव को हराकर फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था.

फाइनल मुकाबले के पहले पीरियड में उगयेव ने दो अंक लिए। लेकिन रवि ने तुरंत वापसी की और दो अंक बटोर स्कोर बराकर किया। हालांकि, फिर उगयेव ने दो अंक लेकर 4-2 की बढ़त ली।

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद दूसरे पीरियरड में भी उगयेव ने एक अंक लिए। फिर उगयेव ने दो और अंक हासिल कर स्कोर 7-2 कर दिया। हालांकि, रवि ने एक बार फिर वापसी की और दो अंक बटोर फासला कम कर लिया। लेकिन उनकी यह कोशिश मुकाबला जीतने के लिए काफी नहीं रही और उन्हें इस हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news