Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam742897
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंरिया से दूसरे दिन की पूछताछ जारी, कल के जवाब से मुतमईन नहीं है NCB

रिया से दूसरे दिन की पूछताछ जारी, कल के जवाब से मुतमईन नहीं है NCB

ज़राए के मुताबिक़ इस पूछताछ में रिया ने सुशांत के घर पर ड्रग्स आने की बात कबूली थी. NCB रिया के जवाब से मुतमईन नहीं है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: रिया चक्रवर्ती आज दूसरे दिन को भी NCB के सवालों का सामना कर रही हैं. ज़राए के मुताबिक रिया और बाकी मुल्ज़िमीन का आमना- सामना भी कराया जा सकता है. बता दें कि ड्रग चैट मामले में NCB ने इतवार को रिया चक्रवर्ती से साढ़े छह घंटे पूछताछ की. 

ज़राए के मुताबिक़ इस पूछताछ में रिया ने सुशांत के घर पर ड्रग्स आने की बात कबूली थी. NCB रिया के जवाब से मुतमईन नहीं है. उसने सुशांत के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत को 9 सितंबर तक रिमांड पर लिया है. दीपेश ने खुलासा किया था कि रिया चक्रवर्ती के कहने पर वह ही सुशांत के लिए ड्रग्स लाता था. 

रिया के वकील सतीश मानशिंदे का अदालत में दावा है कि रिया से मिलने से पहले से ही सुशांत ड्रग्स ले रहा था. सुशांत 20 साल की उम्र से दिमागी बीमारी का शिकार था. मानशिंदे ने अदालत में बयान दिया कि अपने डॉक्टर से बिना पूछे दवाई लेने की बात पर रिया और सुशांत का झगड़ा हुआ, इसलिए रिया घर छोड़कर चली गईं. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news