Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1663605

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के सियासत में बिजी होने का आतंकियों ने उठाया फायदा: शिवसेना

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने जम्मू व कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री राजनीति में व्यस्त हैं इसलिए ये हादसा हुआ है.

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के सियासत में बिजी होने का आतंकियों ने उठाया फायदा: शिवसेना

जम्मू कश्मीर में सेना के एक वाहन पर हाल में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनीतिक कार्य में व्यस्त हैं और आतंकवादियों ने इसका फायदा उठाया.

आतंकियों ने उठाया फायदा

शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद भी कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है और वहां कोई शांति नहीं है. संपादकीय में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री अपने राजनीतिक कार्य (कर्नाटक विधानसभा चुनाव) में व्यस्त हैं और आतंकवादियों ने इसका फायदा उठाया तथा जम्मू कश्मीर में सेना के वाहन पर बम फेंका.’’ 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: PM मोदी बम से उड़ाने की धमकी, खत मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

हमले में पांच जवान हुए थे शहीद

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बृहस्पतिवार को एक आतंकी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. शिवसेना ने अपने मुखपत्र में कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की भाषा बोलते हैं और जब चीन की बात आती है तब वह गौतम बुद्ध के अहिंसा के उपदेशों को याद करते हैं. 

केंद्रीय एजेंसियां हथियार हैं

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए संपादकीय में कहा गया है कि आतंकवादियों ने ऐसे वक्त में हमला करने का दुस्साहस किया जब देश में ‘‘मजबूत प्रधानमंत्री और गृह मंत्री’’ हैं, इसलिए कुछ तो गलत है. इसमें कहा गया है कि केंद्रीय एजेंसियां मोदी-शाह के हथियार हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवादी उनसे डरते नहीं हैं.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news