Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1809548
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंनूंह हिंसा के बाद SP का तबादला, गुरुग्राम जामा मस्जिद की बढ़ाई सुरक्षा

नूंह हिंसा के बाद SP का तबादला, गुरुग्राम जामा मस्जिद की बढ़ाई सुरक्षा

Nuh Violence: नूंह हिंसा नायब इमाम सहित 6 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी कुछ जगहों पर धारा 144 लागू है, और इंटरनेट सेवाएं बंद है. अभी तक पुलिस ने 176 लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

 नूंह हिंसा के बाद SP का तबादला, गुरुग्राम जामा मस्जिद की बढ़ाई सुरक्षा

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद अभी तक हालात पटरी नहीं उतरा है. इसी बीच हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वरुण सिंगला का तबादला कर दिया है. एसपी को तबादला कर भिवानी भेज दिया गया है. वहीं नूंह के नए एसपी की जिम्मेदारी भिवानी एसपी नरेंद्र बिजारनिया को मिला है. आज जुमे के मद्देनज़ गुरुग्राम में सुरक्षा चाक चौबंद है.   fallback

इस हिंसा में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई है. हिंसा गुरुग्राम, सोहना, मानेसर और अन्य जिलों में फैल गई, भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को जला दिया.जिससे भारी नुकसान हुआ है.

हिंसा में उपद्रवियों ने कई पुलिस गाड़ियों और निजी वाहनों को भी आग लगा दी. सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर, राज्य सरकार ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया, और धारा 144 लागू है.

Add Zee News as a Preferred Source

इतने लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में कुल 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 78 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है.

कमेटी गठित
इस बीच, हरियाणा सरकार ने एक समिति का गठन किया है जो कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए वीडियो, तस्वीरों और नफरत भरे भाषणों सहित उत्तेजक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी करेगी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि नूंह में हिंसा को बढ़ावा देने में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

मोनू मानेसर पर हो सकती है जांच
इस बीच, पुलिस इस साल फरवरी में भिवानी में दो कथित गाय तस्करों की हत्या से जुड़े मोनू मानेसर की कथित भूमिका की जांच कर सकती है. झड़प से एक दिन पहले, मोनू मानेसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह 'शोभा यात्रा' में भाग लेंगे और लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने के लिए कहा था. हालांकि, उन्हें मानेसर में पुलिस ने रोक दिया और धार्मिक जुलूस में शामिल नहीं होने दिया.

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news