Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2510570

US Strike Syria: यूएस का सीरिया पर भयानक हमला, इस बात का लिया बदला

US Strike Syria: यूएस ने सीरिया पर हमला किया है, इस हमले में ईरानी मिलिशिया को निशाना बनाया गया है. यह अटैक अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के बाद किया गया है. पूरी खबर पढ़ें.

US Strike Syria: यूएस का सीरिया पर भयानक हमला, इस बात का लिया बदला

US Strike Syria: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिका ने सोमवार को सीरिया में दो स्थानों पर नौ ठिकानों पर हमला किया, यह हमला ईरान समर्थित मिलिशियाओं के खिलाफ किया गया, जिन्होंने पिछले 24 घंटों में अमेरिकी कर्मियों पर हमले किए थे. हमलों में कोई भी अमेरिकी कार्मिक घायल नहीं हुआ, लेकिन सोमवार देर शाम तक पेंटागन ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी कि सीरिया में अमेरिका के किन स्थलों पर हमला किया गया था, या बदले में अमेरिका ने किन स्थलों पर हमला किया.

यूएस का सीरिया पर हमला

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ़ अभियान चलाने में सहयोगी बलों की सहायता के लिए अमेरिका के पास सीरिया में लगभग 900 कर्मी हैं. फरवरी में इसने जॉर्डन में ड्रोन हमले के जवाब में सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया स्थलों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था जिसमें तीन अमेरिकी सेवा सदस्य मारे गए थे.

ईरानी लड़ाकों ने किया अमेरिकी सैनिकों पर हमले
7 अक्टूबर को इजरायल में हमास के जरिए किए गए हमले और गाजा में इजरायल की बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया के बाद से, ईरान समर्थित लड़ाकों, जो हमास के साथ जुड़े हैं, ने इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ड्रोन और रॉकेट हमले किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला

वहीं बीते रोज हिजबुल्लाह ने इजराइल को निशाना बनाया है. 11 अक्टूबर को लेबनान के लड़ाकों ने इजराइल के उत्तरी सहरों पर 165 मिसाइले दागीं. यह हमला इतना खतरनाक था कि इजराइल का डिफेंस सिस्टम शिन बेट और आयरन डोम भी इन मिसालों को रोकने में नाकाम रहे. हमले में इजराइल को भारी नुकसान हुआ है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news