)
Who Killed Baba Siddique: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की कल रात करीब 10 बजे तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया मगर शरीर से खून ज्यादा निकलने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका.
बाबा सिद्दीकी को लगी चार गोलियां
मुम्बई पुलिस बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले तीन लोगों में से दो को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं एक की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक वह तीनों शूटर्स बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के बाद बहुत देर से घात लगाकर बैठे थे, और जैसे ही बाबा सिद्दीकी बाहर आए उन लोगों ने अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दिया. इस गोलीबारी में बाबा सिद्दीकी को चार गोलियां लगी, जिनमें से एक गोली सीधे उनके सीने पर लगी, जिसकी वजह से उनकी जान गई.
#WATCH मुंबई: एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने कहा, "रात 9:30 बजे निर्मल नगर परिसर में ये घटना हुई है। बाबा सिद्दीकी को घटना के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।" pic.twitter.com/856XdEKVgE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2024
पुलिस ने की शूटर्स की तस्वीर वायरल
पुलिस ने सोशल मीडिया और बाकी पुलिस चौकी को भी शूटर्स की तस्वीर भेज दी है, ताकि आगे की जांच में मदद मिल सके. पुलिस के मुताबिक उन दो शूटर्स में से एक हरियाणा का है और दूसरा यूपी का रहने वाला है. जबकि तीसरे शूटर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
#WATCH महाराष्ट्र: वीडियो उस कार की है जिसमें मुंबई के निर्मल नगर इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई।
उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां गोली लगने से उनकी मौत हो गई। pic.twitter.com/dYdPZnjMIX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2024
फिल्मी सितारों के बीच मजबूत पकड़
पुलिस हत्या की वजह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, मगर फिलहाल दोनों शूटर्स सुपारी देने वाले का नाम भी नहीं बता रहे हैं. पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है क्योंकि बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र की राजनीति और फिल्मी जगत में काफी मजबूत पकड़ थी.
#WATCH मुंबई: फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई थी। pic.twitter.com/fZ7AfAm1xt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2024
बिहार से महाराष्ट्र की राजनीति तक
बाबा सिद्दीकी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे. वह पहली बार साल 1999 में बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी विधायक रहे. इसके अलावा वह महाराष्ट्र सरकार में खाद्य-नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके थे.
#WATCH मुंबई: अभिनेता सलमान खान बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे, जिनकी कल देर रात गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। pic.twitter.com/l2uaeg9czW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2024