Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2172513
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंगांधी परिवार के सियासी गढ़ रायबरेली और अमेठी से कौन लड़ेगा चुनाव? कार्यकर्ताओं की है यह दिली ख्वाहिश

गांधी परिवार के सियासी गढ़ रायबरेली और अमेठी से कौन लड़ेगा चुनाव? कार्यकर्ताओं की है यह दिली ख्वाहिश

Aam Chunav 2024: कांग्रेस ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) के तहत समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है. वहीं अभी तक अमेठी और रायबरेली में कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान नहीं हुआ है.

गांधी परिवार के सियासी गढ़ रायबरेली और अमेठी से कौन लड़ेगा चुनाव? कार्यकर्ताओं की है यह दिली ख्वाहिश

Aam Chunav 2024: गांधी-नेहरू परिवार के सियासी गढ़ रहे रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस की तरफ से गांधी परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी को लेकर संशय की हालात बनी हुई है. पार्टी के जरिए 23 मार्च को जारी की गई उत्तर प्रदेश की नौ सीट के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में रायबरेली और अमेठी को शामिल नहीं किया गया है.

इससे इन दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की आस लगाए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का इंतजार और बढ़ गया है. हालांकि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय इस बात के लिए आश्वस्त है कि इन दोनों सीट पर नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ेंगे.

अजय राय ने क्या कहा?
उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि पूर्व कांग्रेस चीफ राहुल गांधी और पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा में से कोई न कोई तो इन दोनों में से किसी सीट पर इलेक्शन जरूर लड़ेगा. राय ने कहा, "हालांकि हम पार्टी नेतृत्व पर इस बात के लिए लगातार जोर डाल रहे हैं कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ें. हम इसके प्रति आश्वस्त भी हैं, लेकिन एक बात निश्चित है कि इनमें से कोई एक तो इन दोनों सीट में से किसी एक पर जरूर इलेक्शन लड़ेगा." 

Add Zee News as a Preferred Source

रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी इलेक्शन
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा की पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह दिली ख्वाहिश है कि राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ें, लेकिन इस पर आखिरी फैसला पार्टी नेतृत्व को ही लेना है. इस सवाल पर कि राहुल और प्रियंका के उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने की कितनी उम्मीदें हैं.

होली के बाद कैंडिडेट्स के नामों को होगा ऐलान
राय ने कहा, "अगर इन दोनों सीट पर पार्टी ने अभी तक कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान नहीं किया है तो इसका मतलब है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर विचार किया जा रहा है." उन्होंने कहा, "होली के बाद अमेठी और रायबरेली समेत उत्तर प्रदेश की बाकी आठ सीट पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया जाएगा." कांग्रेस ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) के तहत समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है.

इन लोगों को दिया गया है टिकट
पार्टी के जरिए शनिवार रात जारी की गई लिस्ट में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, कानपुर से आलोक मिश्रा, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, बाराबंकी से तनुज पुनिया, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह और बांसगांव से सदन प्रसाद को पार्टी का टिकट दिया गया है. 

TAGS

Trending news