Bike Accident Video: उत्तराखंड के पहाड़ों पर तेज रफ्तार बाइक या कार चलाने से लोगों को मना किया जाता है. इसके लिए सड़क किनारे जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं. लेकिन जवान लड़के इन सब बातों को नजरअंदाज करके हीरोपंती दिखाते हैं और हादसे को दावत देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए मोड़ पर अपनी बाइक घुमाता है. तभी सामने