Car Last Rites: गुजरात से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक गुजराती परिवार अपनी 12 साल पुरानी वैगन आर कार को समाधि देने के लिए उसे तैयार कर रहा है, पूरा परिवार अपनी कार को फूलों से सजा कर घर से निकालता है. इसके बाद उसे एक गड्ढे में ले जाकर दफनाने की तैयारी करता है. इस पूरे काम में उस परिवार को 4 लाख रुपये का खर्चा होता है.