Akbaruddin Owaisi Statement: हैदराबाद के सलकम चेरुवु में मौजूद बैरिस्टर फातिमा ओवैसी तालीमी कैंपस के निर्माण को लेकर जारी विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है. निर्माण पर हाई कोर्ट की सख्ती के बीच अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर एक इदारा गिराया गया तो दस और बनाए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके तालीमी इदारों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है.
Akbaruddin Owaisi: तेलंगाना हाईकोर्ट ने हैदराबाद के बैरिस्टर फातिमा ओवैसी एजुकेशनल कैंपस को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. कोर्ट ने छात्रों को अपने जोखिम पर एडमिशन लेने को कहा है, क्योंकि कैंपस पर अवैध निर्माण के आरोप हैं. जानकारी के अनुसार, निर्माण पर रोक लगा दी गई है और अगला आदेश छात्रों के भविष्य और अकादमिक सत्र को प्रभावित कर सकता है.
कांग्रेस और BJP एक जैसे हैं ये कहकर एआईएआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. इस बार उनके निशाने पर सिर्फ बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी भी आई. उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का नाम लेकर तीखा सियासी हमला बोला है.
Akbaruddin Owaisi News: एआईएमआईएम चीफ अकबरुद्दीन ओवैसी का कहना है कि वह 6 बार एमएलए रह चुके हैं और अब सियासत से थक चुके हैं, उन्हें आराम की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव के रिजल्ट पर भी बात की.
AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई और पार्टी के प्रमुख नेता अकबरुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बिहार के किशनगंज कोर्ट पहुंचे. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में उनका बयान दर्ज किया गया. बताया जा रहा है कि 2015 में कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोंथा हाट में तत्कालीन AIMIM प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था. किशनगंज जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का उलंघन मानते हुए कोचाधामन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
Akbaruddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी के भाई और एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना विधानसभा में बोलते हुए फिल्म स्टार 'अल्लू अर्जुन' पर गंभीर इल्जाम लगाया है. उन्होंने 'पुष्पा' फिल्म के स्टार का बिना नाम लिए गंभीर बयान दिया है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "हैदराबाद भगदड़ के दौरान जब एक महिला की मौत हुई तो अल्लू अर्जुन ने कहा कि अब फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है." अल्लू अर्जुन भगदड़ के बाद भी पूरी फिल्म देखते रहे और बाहर आकर लोगों को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. सुनें अकबरुद्दीन ओवैसी का पूरा बयान
Allu Arjun: हाल ही में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के नेता अकबरूद्दीन ओवैसी ने अल्लू अर्जुन पर संगीन इल्जाम लगाए हैं. इस पर एक्टर ने प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के दौरे पर तीन चुनावी रैलियां कीं. उन्होंने वाशिम, अकोला और अमरावती में चुनावी सभाएं कीं. वहां उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे का बयान दोहराया और बजरंगबली की तरह चुनावी ताकत दिखाने का आह्वान किया. इस पर एआईएमआईएम चीफ अकबरुद्दीन ओवैसी ने तीखा जवाब दिया. उन्होंने उल्टे बीजेपी नेताओं पर देश को मजहब के आधार पर बांटने का इल्जाम लगाया.
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने सीएम योगी के कटेंगे-बटेंगे वाले बयान पर बड़ा हमला किया है। अकबरुद्दीन ने कहा है कि, 'मैं सीएम योगी और पीएम मोदी का दुश्मन हूं'.
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए खुद को पीएम मोदी और सीएम योगी का दुश्मन करार दिया है. साथ ही अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि अभी 15 मिनट बाकी हैं.
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने सीएम योगी के कटेंगे-बटेंगे वाले बयान पर बड़ा हमला किया है। अकबरुद्दीन ने कहा है कि, 'मैं सीएम योगी और पीएम मोदी का दुश्मन हूं'.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने वाराणसी (Varanasi) में मीडिया से बात करते हुए कहा, "पहले चरण से लेकर सातवें चरण तक प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने चुनाव को सिर्फ मुसलमान बना दिया है...यह इनकी एक रणनीति है, ये मुसलमानों का डर, नफरत दिखाकर अपनी नाकामियों को छिपाना चाहते हैं। रोजगार दिया नहीं, महंगाई आसमान छू रही है, उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हो रहे हैं... लोग समझ गए हैं कि ये संविधान को खत्म करना चाहते हैं..."
Baat Pate Ki: असदुद्दीन ओवैसी के 'तोप' की असलियत दिखानी जरूरी है। क्योंकि आज ओवैसी ने अपने छोटे भाई को तोप का तमगा देकर विरोधियों को डराने की कोशिश की है। अगर विरोधी सिर्फ सियासी दल या राजनीतिक पार्टियां होती, तो कोई बात नहीं थी। लेकिन संदेश बड़ा है या कहें कि दबी जुबान में धमकी बड़ी है और बड़े तबके के लिए है। बीजेपी की सांसद नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन ओवैसी को 15 सेकेंड में देख लेने की चुनौती दी थी। मीडिया के सामने आकर असदुद्दीन ओवैसी ने संयमित तरीके से नवनीत राणा को जवाब दिया था। लेकिन चुनावी रैली में उन्होंने 15 सेकेंड की चुनौती के लिए जुबानी तोप चलाना शुरू कर दिया।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले सियासी लड़ाई अब हेट स्पीच तक पहुंच गई है। बीजेपी नेता नवनीत राणा के बयान से सियासत में भूचाल आ गया है। बता दे कि कुछ साल पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बयान में कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हट गई तो हम तुम्हें बता देंगे। उनके इस बयान पर अब बीजेपी नेता नवनीत राणा ने पलटवार करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया जिससे सियासत तेज़ हो गई है। देखिए हमारा ख़ास कार्यक्रम 'ताल ठोक के'
Loksabha Election 2024: Breaking News: AIMIM अध्यक्ष Asaduddin Owaisi ने PM Modi और BJP पर बड़ा बयान दिया है. Hayderabad में बीती रात ओवैसी ने दावा किया कि वो 40 साल से बीजेपी को हरा रहे हैं. ओवैसी ने बीजेपी से पूछा कि PM Care Fund के पैसे कहां है? और Eletoral Bond जो पैसे लिए वो किस बैंक में है?
Navneet Rana Breaking News: BJP नेता और महाराष्ट्र की अमरावती सीट से उम्मीदवार नवनीत राणा ने हैदराबाद में ओवैसी बंधुओं पर विवादित बयान दिया है। नवनीत राणा ने कहा कि 15 सेकेंड के लिए अगर पुलिस को हटाया। तो छोटे-बड़े को ये पता भी नहीं चल पाएगा कि वे कहां से आए और कहां गए। यही नहीं नवनीत राणा ने अपने इस बयान को सोशल मीडिया पर अकबरुद्दीन ओवैसी, असदुद्दीन ओवैसी को टैग भी किया है।
Lok Sabha Election 2024: वैकल्पिक कैंडिडेट के तौर पर पार्टी ने अकबरुद्दीन का नॉमिनेशन कराया है. वो इसलिए ताकि अगर किसी भी वजह से सीनियर ओवैसी का नॉमिनेशन रद्द हो जाता है तो बैकअप के तौर पर AIMIM उम्मीदवार रहेंगे.
Asasduddin Owaisi on PM Modi: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान AIMIM चीफ ओवैसी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. ओवैसी ने कहा मोदी सरकार सिर्फ एक मजहब की सरकार है. इसके साथ उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी कहा कि 22 जनवरी को किस बात का जश्न मनाया जा रहा है. ओवैसी ने ये तक कहा कि क्या संविधान मुसलमानों को सताकर जश्न मनाने की इजाज़त देता है.
Akbaruddin Owaisi: तेलंगाना विधानसत्रा में AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर चुना गया. भाजपा के नेताओं ने उनके सामने शपथ लेने से इंकार कर दिया.
Akbaruddin Owaisi: तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस 119 में से 64 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और बीआरएस के 10 साल के शासन का अंत कर दिया. AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को शुक्रवार को राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया.
Akbaruddin Owaisi: AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली है. उन्होंने हैदराबाद के राजभवन में शपथ ली. देखें वीडियो
G Kishan Reddy: रेड्डी का बयान तब आया है जब ओवैसी ने राजभवन में तेलंगाना विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी भूमिका निभाता है, जब तक कि नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ नहीं दिला दी जाती और एक स्पीकर का चुनाव नहीं हो जाता, वह विधानसभा सत्र का संचालन करता है. राजा सिंह समेत पार्टी के आठ निर्वाचित विधायकों से मुलाकात के बाद रेड्डी ने मीडिया से बातचीत की.