)
Road Accident Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल कपल को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डाक्टर ने पत्नी को ब्रेन डेड घोषित कर दिया. पति का नाम भूपेंद्र राठौर और पत्नी का नाम मनीषा बताया जा रहा है, दोनों इंदौर के शाजापुर के रहने वाले हैं. पत्नी के ब्रेन डेड की बात सुनकर पति टूट गया लेकिन परिवार के समझाने पर पति उसके अंगदान के लिए भी तैयार हो गया. इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को सिंदूर और बिंदी लगाकर सुहागन की तरह विदा किया.