Quantum University Namaz Video: उत्तराखंड के रुड़की में क्वांटम यूनिवर्सिटी के अंदर एक स्टूडेंट को नमाज पढ़ने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने परेशान किया, और जोर-जोर से 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि तमाम बच्चे कैंपस में जमा हो गए, सभी लड़की के नमाज पढ़ने पर काफी नाराज थे. इससे पहले कर्नाटक में भी कैंपस में हिजाब को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तमाम बच्चे कैंपस में आकर हंगामा करने लगे थे.