Viral Video: जयपुर के एक सरकारी स्कूल में एक महिला शिक्षक बच्चों से क्लॉस में पैर दबवाती नजर आ रही है. क्लॉस में एक और महिला टीचर है, जो बच्चों को संभाल रही है, वहीं नीचे लेटी दूसरी महिला शिक्षक बच्चों से अपने पैर दबवाती नजर आ रही है. ये वीडियो करतारपुर के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला शिक्षक को बर्खाश्त करने की मांग कर रहे हैं.