Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1554686
Zee SalaamZee Salaam Viralक्या है ये पहाड़ों पर पड़े पत्थरों जैसी चीज? सऊदी में बिक रही 63 हजार रुपये किलो

क्या है ये पहाड़ों पर पड़े पत्थरों जैसी चीज? सऊदी में बिक रही 63 हजार रुपये किलो

Truffles: ट्रफल, नाम तो आपने कई बार सुना होगा और शायद खाया भी होगा लेकिन ये हकीकत में कैसा दिखता है? 

क्या है ये पहाड़ों पर पड़े पत्थरों जैसी चीज? सऊदी में बिक रही 63 हजार रुपये किलो

What is Truffle: खाने कई चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लगता है कि यह कुछ और ही है. आज हम आपको एक ऐसी ही चीज से बारे में बताने जा रहे हैं जो खाई जाती है लेकिन देखने में किसी पत्थर के जैसी लगती है. साथ ही यह भी बताएंगे कि इस चीज की सऊदी अरब में मांग बहुत बढ़ रही है. मांग ज्यादा होने की वजह से यह करीब 63 हजार रुपये किलो बिक रही है. तो आइए फिर जानते हैं कि आखिर ये चीज क्या और क्यों ये इतनी महंगी बिक रही है. 

दरअसल तस्वीर में दिखाई दे रही चीज कोई पत्थर नहीं बल्कि 'ट्रफल' है. जिसे अरबी भाषा में 'अलफका' कहा जाता है. इसके अलावा इसको मौसमी जंगली मशरूम के नाम भी जाना जाता है. सऊदी अरब में ट्रफल की मांग काफी बढ़ रही है और बहुत कम तादाद में यह मौजूद है. समाचार एजेंसी एसपीए के मुताबिक सऊदी के रेगिस्तानों में इन दिनों 'अल-फ़क़ा' की तलाश बढ़ गई है. इसे हजारों लोग बड़े चाव से खाते हैं. सीजन की शुरुआत में इसकी कीमत ज्यादा होती है. धीरे-धीरे कीमत कम होती जाती है.

'भारत पर छोटे-छोटे बम गिराने' वाला पाकिस्तानी नशेड़ी मंत्री गिरफ्तार, जल्द लगेगा इमरान का नंबर!

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

हुदूद उत्तरी इलाका अल-फका के उत्पादन के लिए पूरे सऊदी अरब मशहूर है. यहां अलग-अलग तरह की मौसमी जंगली मशरूम उगाई जाती हैं. उनमें से एक अल्जाबिदी कहलाती है जो सफेद रंग की होती है. उन्हें बहुत पसंद किया जाता है. एक को अल-असमर और दूसरे को अल-खलासी कहते हैं, इसका रंग लाल होता है.

सऊदी अरब में यह सर्दियों का अहम खाना होता है. इसे अलग-अलग तरह से पकाया जाता है. कुछ मूल निवासी असली घी, ब्रेड और तली हुई मशरूम का मिक्सचर खाते हैं.

एक खबर के मुताबिक उत्तरी सीमांत में अल-फ़िक़ा एक्सपर्ट्स के प्रमुख सलीम अल-अंजी का कहना है कि अल-फ़िका को खोजने का सबसे अच्छा वक्त सुबह से 11 बजे तक है. इसके अलावा सूरज छिपने से कुछ देर पहले तक भी इसको तलाशना अच्छा होता है. 

बता दें कि यह एक मौसमी चीज है, जो जमीन के अंदर तब बनती है जब बारिश के बाद जमीन में पानी भर जाता है.

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news