Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam745018
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंकंगना के इस ट्वीट से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सहाफी मेहर तरार ने कही यह बात

कंगना के इस ट्वीट से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सहाफी मेहर तरार ने कही यह बात

तरार ने जवाब देते हुए लिखा,'डियर कंगना, बराए मेहरबानी अपनी सियासी या कोई दूसरी लड़ाई हमारे मुल्क का नाम लिए बगैर लड़ें.

कंगना के इस ट्वीट से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सहाफी मेहर तरार ने कही यह बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत के एक ट्वीट पाकिस्तान को भी मिर्ची लग गई है. कंगना के एक ट्वीट के जवाब में पाकिस्तान की एक सहाफी ने ट्वीट किया है. जिसके बाद यूज़र्स ने सहाफी को धो डाला. दरअसल कंगना बीएमसी के ज़रिए की गई कार्रवाई की एक तस्वीर अदाकारा ने ट्वीट करते हुए इसका मवाज़ना (तुलना) पाकिस्तान से किया था. उनका यही ट्वीट पाकिस्तानी सहाफी मेहर तरार को नागवार गुजरा. 

तरार ने जवाब देते हुए लिखा,'डियर कंगना, बराए मेहरबानी अपनी सियासी या कोई दूसरी लड़ाई हमारे मुल्क का नाम लिए बगैर लड़ें. पाकिस्तान में नेशनल हीरोज के घर या दफ्तर नहीं ढहाए जाते.' 

मेहर तरार के इस जवाबी ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ही जमकर निशाना बनाया. लोगों ने उनसे सवाल पूछा कि पाकिस्तान का नाम क्यों न लिया जाए. 

एक यूज़र ने लिखा, 'आप सही हैं, पाकिस्तान में हुकूमत के ज़रिए घर या दफ्तर नहीं गिराए जाते, वहां लोग ही अकलियतों के मज़हबी मकामात को गिराने का काम करते हैं.' 

एक दूसरे यूज़र ने तंज़ कसते हुए पूछा है कि नेशनल हीरोज कौन? दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद, ओसामा बिन लादने या इमरान खान. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में कंगना के रुख से महाराष्ट्र हुकूमत का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news