Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2248052
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंग्लोबल बना हमारा गोलगप्पा; व्हाइट हाउस में बाइडन की पार्टी में पानीपुरी पर टूट पड़े मेहमान

ग्लोबल बना हमारा गोलगप्पा; व्हाइट हाउस में बाइडन की पार्टी में पानीपुरी पर टूट पड़े मेहमान

US News: व्हाइट हाउस में आयोजित समारोहों के मेन्यू में भारत का लोकप्रिय‘स्ट्रीट फूड’ गोलगप्पा लगातार परोसा जा रहा है. जिसे पानीपुरी या पुचका भी कहा जाता है. पिछले साल कई मौकों पर इसे मेन्यू में शामिल किया गया.

ग्लोबल बना हमारा गोलगप्पा; व्हाइट हाउस में बाइडन की पार्टी में पानीपुरी पर टूट पड़े मेहमान

US News: अमेरिका में मौजूद व्हाइट हाउस में आयोजित समारोहों के मेन्यू में भारत का लोकप्रिय‘स्ट्रीट फूड’ गोलगप्पा लगातार परोसा जा रहा है. जिसे पानीपुरी या पुचका भी कहा जाता है. पिछले साल कई मौकों पर इसे मेन्यू में शामिल किया गया. हाल में 13 मई को ‘‘एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाईयन एंड पैसिफिक आईलैंडर’’ विरासत माह का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के जरिए रोज गार्डन में आयोजित किए गए समारोह में मेहमानों को गोलगप्पा भी खिलाया गया. 

इस समारोह में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति समेत कई एशियाई अमेरिकी और भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों ने शिरकत की थी. अभी तक व्हाइट हाउस के लिए समारोहों के मेन्यू में समोसा ही देखने को मिलता था, लेकिन अब गोलगप्पे को भी कई मौकों पर मेन्यू में शामिल किया जा रहा है. 

रोज गार्डन में हिस्सा लेने वाले नेता ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद समुदाय के लीडर अजय जैन भुटोरिया ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पिछले साल जब मैं यहां आया था, तो उस वक्त भी गोलगप्पा मेन्यू में शामिल था. इस साल भी मैं उसका स्वाद चखने को उत्सुक था और तभी अचानक एक वेटर गोलगप्पा लेकर आया. वह बहुत ही शानदार था. उसका टेस्ट थोड़ा तीखा था, एक दम उत्तम!’’ 

Add Zee News as a Preferred Source

गोलगप्पे की खूब तारीफ
भुटोरिया ने व्हाइट हाउस की कार्यकारी शेफ क्रिस्टेटा कॉमरफोर्ड से मुलाकात की और उनसे गोलगप्पे के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे पूछा, क्या आपने गोलगप्पे बनाए हैं? उन्होंने कहा कि हां हमने व्हाइट हाउस में सब कुछ बनाया है.’’ भुटोरिया ने आगे कहा, "इस समारोह के मेन्यू में एक और भारतीय व्यंजन ‘खोया’ भी शामिल किया गया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इसका टेस्ट मीठा था और इसे खोया से बनाया गया था. वह एकदम अद्भुत था. एएएनएचपीआई विरासत माह उत्सव में सभी एशियाई अमेरिकी समुदायों, भोजन और व्यंजनों खासतौर पर भारतीय अमेरिकी गोलगप्पा और खोया को देखना शानदार रहा."

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news