स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है दही, रोज के आहार में करें शामिल
Advertisement
trendingNow1270501

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है दही, रोज के आहार में करें शामिल

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अपनी रोज की डाइट में दही (योगर्ट) को शामिल करें। यह पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्त्रोत है। दही के सेवन से शरीर के एक्स्ट्रा फेट को कम करने में मदद मिलती है। दही में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ्य मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व इंसान के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होते हैं।

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है दही, रोज के आहार में करें शामिल

नई दिल्ली: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अपनी रोज की डाइट में दही (योगर्ट) को शामिल करें। यह पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्त्रोत है। दही के सेवन से शरीर के एक्स्ट्रा फेट को कम करने में मदद मिलती है। दही में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ्य मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व इंसान के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होते हैं।

 यहां हम आपको दही के कुछ फायदें बता रहे हैं।

 वजन को कम करना 

जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं वो दही का सेवन करें। दही खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फेट कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। शोधों में पता चला है कि रोज के आहार में दही को शामिल करने से वजन कम किया जा सकता है। 

मजबूत मांसपेशियां

दही मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मददगार होती है। दही में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है जिससे मांसपेशियां सुदृढ़ और मजबूत होती हैं। दही में पाए जाने वाले कैल्शियम की सहायता से हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।

रक्तचाप

दही में पाए जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को कम करने में मददगार साबित होता है। दही में सिर्फ कैल्शियम की उच्च मात्रा नहीं पाई जाती बल्कि पोटेशियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है 

रोज के आहार में दही को शामिल करने से कई फायदे होते हैं। दही शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली के उच्च स्तर का उत्पादन करने में मदद करती है। दही रक्त में पाई जाने वाली सफेद कोशिकाओं से लड़कर संक्रमण को दूर करती है। 

स्किन के लिए फायदेमंद

दही स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन में पाए जाने वाले डेड सेल से छुटकारा दिलाती है। दही का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। दही से बना फेसपैक लगाने से स्किन में निखार आता है। इसलिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने रोज के आहार में दही को शामिल करें।

 

Trending news