पुणे के जेल में संदिग्ध आतंकी की हत्या
Advertisement
trendingNow121502

पुणे के जेल में संदिग्ध आतंकी की हत्या

बैंगलुरू और देश में कई ब्लास्ट के आरोपी कफील सिद्दीकी की पुणे के यरवडा जेल में हत्या कर दी गई।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
पुणे: बैंगलुरू और देश में कई ब्लास्ट के आरोपी कफील सिद्दीकी की पुणे के यरवडा जेल में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जेल में कुछ कैदियों के साथ झगड़े के बाद ये हत्या हुई लेकिन साफ तौर पर कुछ भी जांच के बाद ही कहा जा सकेगा।
इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादी कतील सिद्दीकी की जेल में गला घोटकर हत्या कर दी गई है। कतील को नवंबर में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
कतील बेहद ही संगीन आरोपी था। उसपर मुंबई के 13/7 धमाकों का भी आरोप था। बेहद संगीन आरोपी की सुरक्षा पुख्ता थी बावजूद इसके कफील की लाश आज सुबह उसके वार्ड से मिली।
सिद्दीकी के उन आरोपियों के साथ रिश्ते सामने आए थे, जिन्होंने बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक क्रिकेट मैच के दौरान विस्फोट किया था।
इसके अलावा 2010 में दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के पास धमाका करने का भी उस पर आरोप था। सिद्दीकी पर जर्मन बेकरी विस्फोट वाले दिन पुणे में एक मंदिर के बाहर बम रखने का भी आरोप था। महाराष्ट्र एटीएस ने मई में ही कतील सिद्दीकी को पुणे के यरवदा जेल में स्थानांतरित किया था।

Trending news