ग्रेटर नोएडा कोर्ट परिसर में वकील की हत्या
Advertisement
trendingNow144521

ग्रेटर नोएडा कोर्ट परिसर में वकील की हत्या

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक न्यायालय परिसर में एक वकील की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई।

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक न्यायालय परिसर में एक वकील की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त प्रकाश में आया, जब सफाई कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह एक शव को देखा जिस पर गोलियों के निशान थे। पुलिस ने शव की पहचान 36 वर्षीय वकील भूपेंद्र सिंह के रूप में की।
भुपेंद्र गुरुवार को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने कक्ष को बिना बंद किए चले गए थे। वह अपने कक्ष को बंद करने के लिए गुरुवार रात अदालत परिसर आए थे।
पुलिस के मुताबिक रात नौ बजे के करीब जब वह अपने कक्ष को बंद कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी और ऐसी आशंका है कि यह हमला किसी स्वचालित हथियार से किया गया था।
गोली वकील के पेट के ऊपरी हिस्से में लगी। ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। (एजेंसी)

Trending news