पंजाब की जेलों में कैदियों के लिए सेक्स जोन!
Advertisement
trendingNow121472

पंजाब की जेलों में कैदियों के लिए सेक्स जोन!

जल्द ही पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा जहां की जेलों में कैदियों को सेक्स की सुविधा मिल सकती है। पंजाब के डीजीपी (जेल) शशिकांत ने इस संबंध में राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
चंडीगढ़ : जल्द ही पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा जहां की जेलों में कैदियों को सेक्स की सुविधा मिल सकती है। पंजाब के डीजीपी (जेल) शशिकांत ने इस संबंध में राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। अगर प्रस्ताव पर मुहर लग गई तो पंजाब की जेलों में कैदियों को अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने की अनुमति मिल जाएगी।
शशिकांत ने सरकार को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि चुनिंदा कैदियों को जेल के भीतर अपने पार्टनर के साथ सेक्स की अनुमति मिलनी चाहिए। प्रस्ताव के मुताबिक जो कैदी इस सुविधा के लिए आवेदन करेंगे उनकी पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाएगी। साथ ही उनके चरित्र, जेल में व्यवहार और सजा की अवधि को ध्यान में रखा जाएगा। प्रस्ताव में इस बात का भी उल्लेख है कि कानूनी रूप से शादीशुदा जोड़े को ही इसकी अनुमति मिलेगी।
कैदियों को सेक्स के लिए एक विशेष जगह मुहैया कराई जाएगी ताकि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जा सके। यह प्रस्ताव जेल सुधार कार्यक्रमों के तहत भेजा गया है। सेक्स मनुष्य की मूलभूत शारीरिक जरूरत है। डीजीपी (जेल) शशिकांत के अनुसार, अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई तो कैदियों में खासकर यौन अपराध पर काफी हद तक लगाम लग सकती है। जेल के अंदर जो दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं उसमें कमी आएगी। पंजाब में 7 केन्द्रीय जेलों सहित कुल 29 जेले हैं। इनमें करीब 20 हजार कैदी बंद हैं।

Trending news