पूरा उत्तर भारत लू की चपेट में
Advertisement
trendingNow122181

पूरा उत्तर भारत लू की चपेट में

पूरा उत्तर भारत शुक्रवार को भी भीषण लू की चपेट में रहा और कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस को जा छुआ।

नई दिल्ली : पूरा उत्तर भारत शुक्रवार को भी भीषण लू की चपेट में रहा और कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस को जा छुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चुरू, बीकानेर, कोटा और बाड़मेर में दिन का तापमान 44.2, 42.6, 4 .4 और 4 .2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अन्य जगहों पर अधिकतम तापमान 38 से 40 . 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी लू का कहर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर और झांसी प्रक्षेत्रों में दिन के तापमान में खासी बढोत्तरी हुई।
गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और इलाहाबाद में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा । हिमाचल प्रदेश में भी प्रचंड गर्मी रही और कई स्थानों पर दिन का तापमान तीन से छह डिग्री से उपर जा पहुंचा। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Trending news