डोकलाम विवाद के बीच चीन की नेवी ने हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल की
Advertisement
trendingNow1338677

डोकलाम विवाद के बीच चीन की नेवी ने हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल की

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने शुक्रवार को एक खबर में कहा कि चीन के युद्धपोत चांगचुन, मार्गदर्शक मिसाइल फ्रिगेट जिंगझोउ और आपूर्ति पोत चाओहू ने पश्चिमी हिंद महासागर में अभ्यास किया. 

चीन की नेवी ने पश्चिमी हिंद महासागर में अभ्यास किया. (file - प्रतीकात्मक चित्र)

बीजिंग : चीन की नौसेना ने समुद्र में लड़ने की अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल की. चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने शुक्रवार को एक खबर में कहा कि चीन के युद्धपोत चांगचुन, मार्गदर्शक मिसाइल फ्रिगेट जिंगझोउ और आपूर्ति पोत चाओहू ने पश्चिमी हिंद महासागर में अभ्यास किया. सिक्किम के डोकलाम में भारत के साथ गतिरोध के बाद से चीन, तिब्बत में कई बार लाइव फायर अभ्यास करके अपनी सैन्य क्षमताओं को दिखा रहा है.

बेड़े ने कई दिनों किया अभ्यास

बेड़े ने कई दिनों तक चले अभ्यास के दौरान ‘‘दुश्मन’’ के जहाजों पर हमले किए. चीनी बेड़े के चीफ ऑफ स्टाफ चेन देनन ने कहा कि अभ्यास का मकसद लड़ाई की वास्तविक परिस्थितियों में जहाजों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है. खबर के मुताबिक, चीन का बेड़ा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया की अर्द्धवार्षिक मैत्री यात्रा पर है और उसने 23 अप्रैल को यात्रा शुरु होने के बाद से 10 देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किया है.

 

Trending news