नई दिल्ली: देश में अगले कुछ दिनों में पेट्रोल (Petrol) के दाम 85 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच सकते हैं. ओपेक देशों में कच्चे तेल (ब्रेंट) के उत्पादन में कटौती की वजह से भारत समेत दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Price)  बढ़ते जा रहे हैं. जिसके चलते अगले एक-दो दिनों में पेट्रोल का भाव 85 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच सकता है. 


दिल्ली में पेट्रोल के दाम 84.70 रुपये पर पहुंचे


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) के भाव अब 84.70 रुपये प्रति लीटर के नए लेवल पर पहुंच गए हैं.कच्चे तेल (ब्रेंट) के भाव 56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं. यह पिछले 11 महीने का इसका उच्चतम स्तर है. तेल एजेंसियों के मुताबिक जनवरी में अब तक पेट्रोल की कीमतें (Petrol Price) 1 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं और डीजल 1 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है.


10 महीने में 14 रुपये बढ़े पेट्रोल के दाम


तेल कंपनियों के शुक्रवार को आंकड़े देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 84.70 रुपये, मुंबई में रेट 91.32 रुपये, कोलकाता में 86.15 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 8.40 रुपये प्रति लीटर रहा. नए साल के 16 दिनों में महज 4 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 99 पैसे महंगा हो गया. वहीं बीते 10 महीने में ही इसके दाम में 14 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई.


डीजल के दामों में हो चुकी है 12 रुपये की बढ़ोत्तरी


एनर्जी एक्सपर्टों के मुताबिक वर्तमान हालात को देखते हुए कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकते हैं. ऐसे में पेट्रोल के दाम 100 प्रति लीटर तक भी पहुंच सकते हैं. इतने दिनों में डीजल के दाम (Diesel Price) में 1.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में 12 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है. यदि सरकार ने पेट्रोल- डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम नहीं की और दूसरे टैक्सों नहीं हटाए तो लोगों तेल के दामों में बड़ी महंगाई देखने को मिल सकती है. 


VIDEO-


ये भी पढ़ें- टूट रहे सारे रिकॉर्ड: आज फिर पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े, यहां जानें आज क्या है रेट


शुक्रवार को शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम


शहर            पेट्रोल रुपये-लीटर         डीजल रुपये-लीटर


दिल्ली                 84.70                      74.88


मुंबई                  91.32                       81.60


चेन्नै                    87.40                       70.19


कोलकाता           86.15                       78.47


नोएडा                84.45                        75.32


रांची                  83.57                         79.24


बेंगलुरु               87.56                         78.40


पटना                 87.23                         70.02


चंडीगढ़              81.56                         74.63


लखनऊ             84.36                         75.24


स्रोत (IOC-SMS)    


LIVE TV