Advertisement
trendingNow1991407

Ananya Panday का Underwater VIDEO देख हो जाएंगे कायल, लोगों ने कहा- जलपरी

Ananya Panday Underwater Video: इस वीडियो में अनन्या पांडे (Ananya Panday) व्हाइट कलर की बिकिनी में पानी की गहराइयों में अटखेलियां करती नजर आ रही हैं.  

फोटो साभार: Instagram
फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होने वालों में शुमार हैं. वह भले ही अभी गिनी चुनी फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए वह लगाातर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा अपडेट करती रहती हैं जो उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है. अब अनन्या अपने लेटेस्ट अंडरवॉटर वीडियो (Ananya Panday Underwater Video) से लोगों का दिल जीत रही हैं. 

  1. अनन्या पांडे के वीडियो ने मचाया तहलका 
  2. जलपरी बनकर लगाए समुद्र में गोते
  3. खूबसूरत वीडियो की हो रही तारीफ 

यूं लहराते हुए लगाए गोते 

दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे (Ananya Panday) मालदीव में वेकेशन एंजॉय करके लौटीं हैं. वहां से वापस आने के बाद से लगातार वह इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं. इसी क्रम में उन्होंने अब एक अंडरवाटर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं. वह पानी की गहराई में अपनी तैराकी का हुनर दिखा रही हैं. देखिए ये वीडियो... 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya  (@ananyapanday)

Add Zee News as a Preferred Source

वाइट बिकिनी में अनन्या 

इस वीडियो में अनन्या पांडे के लुक की बात करें तो वह वाइट कलर की बिकिनी  पहने समंदर में किसी मछली की तरह तैरती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अनन्या ने लिखा है, 'ग्रीन समुद्री कछुए के साथ स्विमिंग. मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस. हमारा प्लैनेट इतना बड़ा और खूबसूरत है, जो विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं को घर देता है. इससे पहले की बहुत देर हो जाए, किसी भी कीमत पर हमें इन सब की रक्षा करनी चाहिए'.  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

हॉट अवतार से मचा रहीं तहलका 

बता दें कि बीते दिनों में लगातार अनन्या ने अपने हॉट और बोल्ड लुक से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वह इन दिनों कभी स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए तो कभी शॉर्ट पैंट में एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. 

fallback

इन फिल्मों में आएंगी नजर 

बता दें कि अनन्या पांडे ने हाल ही में शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म में अनन्या के अलावा दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अनन्या ने हाल ही में अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' की अनाउंसमेंट की है. जोया अख्तर निर्मित इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें: 

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news