Advertisement
trendingNow1996901

Katrina Kaif की 'हमशक्‍ल' को देख खा जाएंगे गच्चा, Photos देखकर भी नहीं होगा यकीन

Katrina Kaif Look alike Alina Rai: इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसी लड़की की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं जो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हमशक्ल हैं. 

फोटो साभार: Instagram
फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हमशक्ल अलीना राय (Alina Rai) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वह हूबहू कैटरीना की तरह दिखती हैं. अलीना ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से फेम हासिल की है, और कैटरीना जैसी दिखने के कारण काफी कम समय में फेमस भी हो गई है. इंस्टाग्राम पर उनके 2,09,000 फॉलोअर्स हैं.

  1. कैटरीना की हमशक्ल हैं अलीना रॉय 
  2. आए दिन वायरल होते हैं वीडियो
  3. बादशाह के गाने में आ चुकीं हैं नजर

फेमस होने का किया ऐलान 

फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर उनके सबसे हालिया वीडियो को 'फेमस हूं' कैप्शन दिया गया है, जिसे अब तक 2,785 लाइक्स मिल चुके हैं. क्लिप में, वह एक काले रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है, साथ ही वह कुछ डायलॉग बोल रही हैं.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

 

फिल्म में भी हुई एंट्री

साथ ही उन्होंने एक फिल्म से अपने शूट की एक बैक-द-सीन क्लिप भी शेयर की, जिसका टाइटल 'लखनऊ जंक्शन' है. फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण रिलीज नहीं हो सकी थी.

fallback

बादशाह के गाने में आ चुकीं हैं नजर

उन्होंने 2020 में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह आगामी फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी. उन्हें दिसंबर 2019 में लोकप्रिय रैपर बादशाह के साथ एक संगीत वीडियो में भी देखा गया था, जिसका शीर्षक 'कमाल' था.

इसे भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने बिकिनी पहन बीच पर दिए कातिलाना पोज, PHOTOS में दिखा टशन

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news