Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सुंदर और हाई पेड एक्ट्रेस में एक नाम रानी चटर्जी का भी आता है. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उन्होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट @ranichatterjeeofficial से पोस्ट किया है. उन्होंने बादशाह के गाने गेंदा फूल पर डांस किया है. उनके स्टेप्स ने लोगों का दिल जीत लिया है साथ ही गुलाबी रंग की साड़ी में वो बहुत खूबसूरत भी लग रही हैं.