Pankaj Tripathi: OTT किंग पंकज त्रिपाठी को अब तक कितने अवार्ड मिल चुके?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1920534

Pankaj Tripathi: OTT किंग पंकज त्रिपाठी को अब तक कितने अवार्ड मिल चुके?

Pankaj Tripathi:  साल 2017 में फिल्म न्यूटन में पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- स्पेशल मेंशन दिलाया है. अभी हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने ओएमजी 2 में अभिनय किया है.

पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी को मंगलवार (17 अक्टूबर) को फिल्म 'मिमी' में उनके शानदर एक्टिंग के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार दिया. आइए जानते हैं कि पंकज त्रिपाठी को अबतक कितने आवर्ड मिल चुके हैं.

 शानदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का IIFA पुरस्कार

साल 2020 में त्रिपाठी ने क्रिस हेम्सवर्थ अभिनीत नेटफ्लिक्स की मूल एक्सट्रैक्शन में रणदीप हुडा के साथ अभिनय किया. उसी साल पंकज त्रिपाठी को जीवनी नाटक गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और ब्लैक कॉमेडी लूडो में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए. फिर बाद में पंकज त्रिपाठी ने अपनी शानदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का IIFA पुरस्कार जीता.

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

साल 2021 में लगातार दूसरे साल पंकज त्रिपाठी को मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुए, उन्होंने मिमी के लिए पुरस्कार जीता. मिमी ने पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिलाया.

ये भी पढ़ें:भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी हीरोइन कौन हैं? एक फिल्म के लिए लेती हैं इतना पैसा

न्यूटन में पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग

बता दें कि साल 2017 में फिल्म न्यूटन में पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- स्पेशल मेंशन दिलाया है. अभी हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने ओएमजी 2 में अभिनय किया है. इससे पहले कई फिल्मों में पंकज त्रिपाठी की तारीफ खूब हुई है. उनका कई बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन हो चुका है. 

ये भी पढ़ें:खेसारी लाल यादव को छोड़ रानी पर अटकी सबकी निगाहें, गाने ने मचा दिया गदर

गोपालगंज के रहने वाले हैं पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी का जन्म 28 सितंबर साल 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली के बेलसंड गांव में में हुआ था. पंकज त्रिपाठी के पिता नाम पंडित बनारस तिवारी और हेमवंती तिवारी है. उनके पिता एक किसान और हिंदू पुजारी के रूप में काम करते थे. स्कूल में 11वीं कक्षा तक पहुंचने तक पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता के साथ किसान के रूप में भी काम किया. 

Trending news