अक्षरा सिंह अपने भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' के साथ आई हंगामा मचाने
Advertisement

अक्षरा सिंह अपने भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' के साथ आई हंगामा मचाने

  भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री और हमेशा विवादों में घिरी रहनेवाली अक्षरा सिंह को कौन नहीं जानता है. बिग बॉस ओटीटी से बाहर आने के बाद अक्षरा सिंह के पास कई भाषाओं के प्रोजेक्ट्स हैं जिसपर वह काम कर रही हैं.

अक्षरा सिंह अपने भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' के साथ आई हंगामा मचाने

पटना :  भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री और हमेशा विवादों में घिरी रहनेवाली अक्षरा सिंह को कौन नहीं जानता है. बिग बॉस ओटीटी से बाहर आने के बाद अक्षरा सिंह के पास कई भाषाओं के प्रोजेक्ट्स हैं जिसपर वह काम कर रही हैं. इस सब के बाद भी अक्षरा सिंह का भोजपुरी प्रेम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अक्षरा सिंह भोजपुरी में भी अपने कई गाने इसके बाद रिलीज कर चुकी हैं और इन गानों ने जमकर हंगामा मचाया है. 

बता दें कि दुर्गापूजा का त्योहार आनेवाला है. ऐसे में अक्षरा सिंह की मधुर आवाज में एक भोजपुरी देवी गीत रिलीज किया गया है. इस गाने के रिलीज का इंतजार भोजपुरी के दर्शकों को बेसब्री से था. ऐसे में अक्षरा सिंह का यह भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' रिलीज के साथ ही हंगामा मचाने लगा है. इस गाने के वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस भोजपुरी देवी गीत ने रिलीज के साथ ही माहौल को भक्तिमय बना दिया है और इस गाने के वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में अक्षरा सिंह कहर ढा रही हैं. 

अक्षरा सिंह की मधुर आवाज में भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इस गाने के वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस गाने के वीडियो को रिलीज के बाद से अब तक 15 हजार बार देखा गया है और इसे 3 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- माता के दरबार में टुनटुन यादव ने कहा 'हमार वाली भुखल बिया', हो गया हंगामा  

अक्षरा सिंह की मधुर आवाज में भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं. इसका संगीत शिशिर पांडे ने दिया है. इस गाने के वीडियो को अक्षरा सिंह ने हीं डायरेक्ट किया है. इसके निर्माता विपिन सिंह हैं और इसके वीडियो को कोरियोग्राफ प्रसुन यादव ने किया है. 

Trending news